Connect with us

DHAR

रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिस मेला (युवा संगम) मेले में 226 आवेदकों का चयन

Published

on


      धार 7 जनवरी 2026। बेरोजगार युवाओ को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था इन्दौर नाका धार में सोमवार को जिला रोजगार कार्यालय धार एवं प्राचार्य आय.टी. आय धार और महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र धार एवं आजीविका मिशन (एन. आर.एल.एम.) धार के संयुक्त तत्वाधान मे रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिस मेला (युवा संगम) मेले का आयोजन किया गया।
    जिला रोजगार अधिकारी श्री राहुल मंडलोई ने बताया कि इस मेले में 386 आवेदकों द्वारा अपने पंजीयन कराये गये। इस युवा संगम रोजगार मेले में 30 कम्पनियों ने भाग लिया। जिसमें विभिन्न कंपनियो द्वारा 226 आवेदको का चयन किया गया। इनमें प्रतिभा सिंटेक्स प्राइवेट लिमिटेड पीथमपुर 04, तिरुपति स्टार्च एंड केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड घटाबिल्लोद 05, युवाशक्ति स्किल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पीथमपुर 14, एलजीबी स्टील प्राइवेट लिमिटेड लेबाद (पटेल एडुस्किल्स फाउंडेशन) पीथमपुर 20, एलआईसी बीमा कंपनी धार 17, अपेराम अलॉयज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पीथमपुर 04, वीई कमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड बस बॉडी पार्ट बगगड़ 07, परफेक्ट सॉल्यूशन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड पीथमपुर 07, नवशक्ति बायो केयर साइंस प्राइवेट लिमिटेड इंदौर 01, डिस्टिल एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड पीथमपुर 18, टाटा मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड पीथमपुर 17, माइक्रो फाइनेंस प्रा.लि.इंदौर. 11, पैनासोनिक एनर्जी इंडिया लिमिटेड 17, अल्ट्राटेक सीमेंट प्रा. लिमिटेड 07, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड प्राइवेट पीथमपुर.25, नंदन डैनिम लिमिटेड पीथमपुर.15, एस.एम. ऑटो इंजी. 04, जेएसडब्ल्यू स्टील प्रा. लिमिटेड पीथमपुर.06, भारत बैंक फाइनेंस, धार 04, सीआईआई कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री पीथमपुर.08, एसीजी एसोसिएट कैप्सूल्स प्रा.लि. 15 आवेदकों का चयन हुआ।
इस अवसर पर महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र धार द्वारा 3 लोन प्रकरण बनाये गये। इस आयोजन में संस्था के प्राचार्य एवं प्रभारी जिला रोजगार अधिकारी श्री राहुल मंडलोई एवं समस्त स्टॉप का सरानीय योगदान रहा।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!