Connect with us

jhaknawada petlawad

बोलासा (सेमरोड़) में ऐतिहासिक राम नाम दीक्षा, 1831 श्रद्धालुओं ने किया राम नाम का स्वीकार

Published

on


झाबुआ।
श्रीरामशरणम् समिति झाबुआ के तत्वावधान में आज गुरुवार, 8 जनवरी 2026 को बोलासा (सेमरोड़) क्षेत्र में आयोजित राम नाम दीक्षा कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर पर 902 पुरुष एवं 929 महिलाओं सहित कुल 1831 श्रद्धालुओं ने राम नाम की दीक्षा ग्रहण कर अपने जीवन को धर्ममय बनाने का संकल्प लिया।
राम नाम दीक्षा को लेकर क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। निर्धारित दीक्षा पंडाल पूरी तरह भर जाने के बावजूद भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाहर प्रतीक्षा करते रहे। श्रद्धालुओं की भावनाओं को देखते हुए समिति द्वारा दूसरी पारी में भी दीक्षा प्रदान की गई, तब जाकर सभी को राम नाम ग्रहण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में भक्ति, अनुशासन एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। राम नाम के सामूहिक उच्चारण से सम्पूर्ण क्षेत्र राममय वातावरण में परिवर्तित हो गया। समिति के पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अनुकरणीय सेवा एवं व्यवस्था का परिचय दिया।
श्रीरामशरणम् समिति झाबुआ द्वारा बताया गया कि राम नाम दीक्षा अभियान निरंतर जारी रहेगा। इसी क्रम में कल शुक्रवार, 9 जनवरी 2026 को दाहोद (गुजरात) क्षेत्र में भी राम नाम दीक्षा का भव्य आयोजन प्रस्तावित है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के सम्मिलित होने की संभावना है।
यह आयोजन न केवल धार्मिक चेतना का प्रसार है, बल्कि समाज में संस्कार, सद्भाव और आध्यात्मिक एकता को भी सुदृढ़ करने का कार्य कर रहा है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!