Connect with us

झाबुआ

नर नारायण पुरम मेट्रो गार्डन मे मनाया समाजसेवी विश्वास सोनी का जन्मदिवस

Published

on

थांदला (वत्सल आचार्य की रिपोर्ट)– स्थानीय नर नारायण पुरम मेट्रो गार्डन मे आज विशाल भजन संध्या व कल दिनाक. 10-01-2026 को जगदगुरु संत श्री 1008 रामानंदाचार्य जी की जन्मजायंती के उलक्ष मे संत सम्मान स्वरूप महंत श्री सुखराम दास जी को महामंडलेश्वर के रूप् मे महंत श्री 1008 श्री दायराम दास जी महाराज की अनुकम्पा व आशीर्वाद प्राप्त होंगे। साथ हि गोभक्त श्री रघुवीर दास जी महाराज,महामंडलेशवर 1008 श्री स्वामी शांति स्वरूपानन्द्  गिरी जी ,महंत श्री 1008 पूज्य संत भगवान दास जी महाराज आदि का विशेष सानिध्य होगा।

इसी तारतम्य मे कल शाम बैठक आयोजित की गई थी जिसके पश्चात मैड क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के प्रमुख व समाज सेवी विश्वास जी सोनी का जन्मदिन होने से आयोजन समिति के साथ कार्यकर्ताओ ने ढोल बजा कर , पुष्प मला पहनाकर श्री सोनी को मिठाई खिला कर जन्मदिन की शुभकामनाए प्रेषित की।

समाज सेवी विश्वास सोनी के जन्मदिवस मानने हेतु उनकी धर्म पत्नी भाजपा की प्रदेश मंत्री श्रीमती संगीता सोनी,भाजपा जिला महामंत्री राजेश वसुनिया,भाजपा मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर, मंडल महामात्री जीतेन्द्र राठौड़, राजीव जी सोनी, संजय अर्जुन सोनी,नीरज जी सोनी,महेश जी नागर,दिनेश जी नागर संजय जी वोहरा,सुनील जी राठौड़, डाक्टर दीपक सोनी,मीडिया प्रभारी आशुतोष राठौड़ सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे कार्यक्रम उपरांत सहभोज का आयोजन भी किया गया ज्ञात रहे कि समस्त कार्यकर्ताओ व मातृशक्ति का सहभोज का आयोजन कार्यक्रम समाप्त होने तक वही व्यवस्था की जा रही है, साथ हि समिति के सदस्यों ने नगर कि जनता से अधिक से अधिक संख्या मे आयोजन मे उपस्थित होने की अपील कि है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!