झाबुआ- जिले के मेघनगर थाना क्षेत्र के संजेली नानिया साथ जंगल में 6 दिसंबर को हुई गौकशी की घटना के बाद मेघनगर टीआई ,थांदला एसडीओपी , मेघनगर एसडीएम रितिका पाटीदार को भी पद मुक्त कर दिया है । इधर वन विभाग के प्रभारी डीएफओं अमित वसंत निगम को भी संभवतः हटाया गया है लेकिन रिलीव होने के पहले कार्यवाही के नाम पर एक बड़ा खेल करते हुए , मेघनगर रेंज के डिप्टी रेंजर को मेघनगर रेंज से हटाकर उड़न दस्ता प्रभारी बनाया गया है । प्रभारी डीएफओ की यह उपकृत करने वाली शैली जिले में जन चर्चा का विषय है
थांदला रेंज के मेघनगर सब रेंज के बीट क्रमांक 74 व 75 में हुई गोकशी की घटना के बाद झाबुआ प्रभारी वन मंडालाधिकारी अमित वसंत निगम ने सब रेंज प्रभारी राजेंद्र अमलियार से मेघनगर सब रेंज का चार्ज ले लिया , किंतु करोड़ों की लागत से बन रहे नगर वन का प्रभार उन्हीं के पास सुरक्षित रखा है जिसकी भी जांच होना चाहिए ।इतनी संवेदनशील घटना होने के बाद डिप्टी रेंजर और रेंजर के लिखाफ प्रभारी डीएफओ को कार्यवाही के लिए शासन प्रशासन को अवगत कराना था । किंतु प्रभारी डीएफओ ने पदमुक्त होने से पहले डिप्टी रेंजर को उपकृत करते हुए उड़नदस्ता प्रभारी बनाया है । जो जिले में चर्चा का विषय है वहीं आमजनों का कहना है कि यह सब उपहारों का परिणाम है । आमजनों का यह भी कहना है जिस डिप्टी रेंजर की बीट क्षेत्र में गोकशी की इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी, शासन प्रशासन का ध्यान भी इस ओर नहीं जाना भी संदेहास्पद है । प्रशासन द्वारा बीट प्रभारी को तो प्रथम दृष्टया हटा दिया गया था लेकिन मेघनगर रेंज के डिप्टी रेंजर भी इसके लिए जिम्मेदार है फिर भी वन विभाग द्वारा उनका उपकृत किया जाना , जनता की समझ से परे है खैर शासन द्वारा प्रभारी डीएफओ की रवानगी तो कर दी गई है वहीं मेघनगर रेंज के बीट क्र 74 व 75 में बड़े पैमाने पर लंबे समय से गौ हत्या कर उसका व्यवसाय किये जाने के आरोप हिंदू संगठन लगा चुका है किंतु इस दिशा में अभी तक ना तो वन विभाग और ना ही पुलिस विभाग ने कोई जांच की है । और तो और एक रजिस्टर भी पुलिस विभाग ने जप्त किया है उसमें दर्जनों नाम लिखे हुए थे । वही उनमें एक नाम राजू अमलियार का भी है इसको लेकर पुलिस जांच क्यों नहीं कर रहीं हैं । वही मेघनगर के संजेली जंगल में हुई गौकशी की घटना के बाद हिंदू संगठनों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर क्षेत्र के जिम्मेदार पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई थी। विश्व हिंदू परिषद गौ-रक्षा प्रमुख सोहन विश्वकर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने इंदौर कमीशनर और डीआईजी से मूलाकात कर क्षेत्र में गौकशी को लेकर जांच की मांग की थी । इसका बाद मेघनगर टीआई , थांदला एसडीओपी, मेघनगर एसडीएम और संभवतः प्रभारी डीएफओ को हटाया गया है लेकिन अब तक मुख्य रूप से जवाबदार मेघनगर रेंज के डिप्टी रेंजर को लेकर अब तक कोई जांच या कारवाई न होना , कई शंकाओं को जन्म दे रहा है । आखिर क्यों डिप्टी रेंजर को लेकर जांच नहीं की जा रही है । वही सूत्रों का कहना है कि इस डिप्टी रेंजर ने नगर वन के लिए आई राशि और कार्य को लेकर भी जांच की जाए , तो चौंकने वाला खुलासा हो सकता है ।
देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।