Connect with us

झाबुआ

द्वितीय वीर सावरकर फुटसॉल टूनामेंट-2026 का आरएमएम रायनोस ने जीता खिताब

Published

on


उप-विजेता टीम आरडीएक्स पैंथर्स रहीं
डबल पैनल्टी शूट आउट में आरएएम रायनोस ने शानदार जीत दर्ज करवाई
ट्राफी एवं नगद पुरस्कार प्रदान किए गए
झाबुआ। शहर के भगवा चौक (राजगढ़ नाका) स्थित गरबा ग्राउंड पर झाबुआ युथ द्वारा सात दिवसीय द्वितीय वीर सावरकर फुटसॉल टूनामेंट-2026 का रंगारंग आयोजन किया गया। अंतिम दिन 11 जनवरी, रविवार रात 9 बजे से फायनल मुकाबला आरएमएम रायनोस और आरडीएक्स पैंथर्स के बीच हुआ। जिसमें दोनो ही टीमों ने जीत के लिए पूरजोर आजमाईश लगाई। टीमों के बीच दो फायनल मैच खेलने के बाद भी गोल नहीं होने पर अंततः पेनल्टी शूट आउट किया गया। जिसमें भी दोनो टीम बराबर रहने पर डबल पेनल्टी शूट आउट में आरएमएम रायनोस ने जीत ने शानदार जीत दर्ज करवाई। विजेता टीम आरएमएम रायनोस रहीं एवं उप-विजेता टीम आरडीएक्स पैंथर्स बनी।
जानकारी देते हुए झाुआ युथ के संचालक विनय वर्मा ने बताया कि टूनामेंट के समापन अवसर पर अतिथि के रूप में भाजपा खेल प्रकोष्ठ जिला संयोजक शैलेष बिट्टू सिंगार, सामाजिक महासंघ जिलाध्यक्ष डॉ. नीरजंिसंह राठौर, समाजसेवी राधेश्याम परमार ‘दादुभाई’ एवं किशोर बोरसे, युवा संगठन के दिव्यराजसिंह एवं दिलीपभाई, गायत्री परिवार के युग प्रवक्ता विनोदकुमार जायसवाल, हिन्दू नववर्ष उत्सव समिति अध्यक्ष आशीष चतुर्वेदी, फुटसॉल टूनामेंट के विशेष सहयोगी शशांक संघवी एवं लवेश सोनी, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी दौलत गोलानी, ओम भदोरिया आदि मंचासीन रहे। सभी अतिथियों का स्वागत झाबुआ युथ के युवा सदस्यांे ने केसरिया दुपट्टा पहनाकर किया। अतिथियों ने फायनल मैच खेलने वाली टीमों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर झाबुआ युथ द्वारा विगत माह में आयोजित रांगोली प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों के माध्यम से पुरस्कृत करवाया गया।
अंतिम क्षण तक नहीं हो पाया जीत का फैसला
झाबुआ युथ के तुषार गुंडिया ने बताया कि फायनल मैच रात 9 बजे से आरंभ हुआ। जो 20-20 मिनिट की दो पालियों का रहा। जिसमें आरएमएम रायनोस और आरडीएक्स पैंथर्स दोनो टीमों के खिलाड़ियों ने जीत के लिए एड़ी-चोटी का बल लगाया। 40 मिनिट में दोनो टीमे गोल नहीं कर पाने से, उनके बीच 10-10 मिनिट का पुनः मैच करवाया गया। जिसमें भी दोनो टीमों द्वारा गोल नहीं कर पाने से रेफरी द्वारा पेनल्टी शूटआउट का निर्णय लिया गया। जिसमें दोनो टीमों के खिलाड़ियों को गोल करने से 3-3 अवसर दिए गए। जिसमें 1-1 गोल से दोनो टीमे बराबर रहीं। डबल पेनल्टी शूटआउट में 2-2 गोल का अवसर दिए जाने पर 1 गोल की बढ़त से आरएमएम रायनोस की टीम ने टूनामेंट की जीत का खिताब हासिल किया। उप-विजेता टीम आरडीएक्स पैंथर्स बनी।
ट्राफी एवं नगद पुरस्कार प्रदान किया गया
टूनामेंट के अंतिम दिन पूरा गरबा ग्राउंड सैकड़ों दर्शकों की भीड़ से खचाखच रहा। टीमों द्वारा जीत हासिल करने के बाद ढोल पर नृत्य किया गया एवं जमकर आतिशबाजी भी की गई। आईपीएम सांग्स के साथ विजेता एवं उप-विजेता टीम की घोषणा कामेंट्रेटर लक्की सिसौदिया ने की। बाद अतिथियों ने विजेता टीम आरएमएम रायनोस को 31000 रू. नगद राशि एवं ट्राफी एवं उप-विजेता टीम आरडीएक्स पैंथर्स को 11000 रू. नगद एवं ट्राफी प्रदान की। टीमों के ऑनर एवं केप्टन को भी सम्मानित किया गया। इससे अलावा बेस्ट डिफेंडर्स, बेस्ट गोलकीपर, बेस्ट खिलाड़ी के साथ कई अन्य खिलाड़ियों को झाबुआ युथ द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका अभिनंदन किया गया। समापन अवसर पर अतिथियों ने विजेता एवं उप-विजेता टीम को शुभकामनाएं देने के साथ सभी खिलाड़ियों का अपने उद्बोधन के माध्यम से उत्सावर्धन किया। अंत में सभी के प्रति आभार झाबुआ युथ प्रमुख विनय वर्मा ने माना।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!