Connect with us

झाबुआ


श्री आदिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक पर्व जप-तप के साथ मनाया गया

Published

on


श्री आदिनाथ भगवान की पंचकल्याणक पूजन का हुआ आयोजन
झाबुआ। स्थानीय जैन तीर्थ श्री ऋषभदेव बावन जिनालय पर प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक दिवस मेरू तेरस पर्व परम् पूज्य साध्वी रत्नरेखा श्रीजी मसा आदि ठाणा-3 की पावनकारी एवं शुभ निश्रा में जप-तप एवं आराधना कर मनाया गया इस अवसर पर सामूहिक सामायिक, श्री आदिनाथ पंचकल्याणक पूजन एवं मेरु पर्वत की पूजन कर जुलूस निकाला गया’
जानकरी देते हुए श्वेतांबर जैन श्री संघ मीडिया प्रभारी रिंकु रुनवाल ने बताया कि श्री आदिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक दिवस श्रद्धा एवं भक्ति के साथ भव्य रूप से मनाया गया। आराधना अंतर्गत प्रातः श्री आदिनाथ भगवान का पंचामृत से शक्रस्तव अभिषेक मधुकर, निशान शाह परिवार द्वारा किया गया। साथ ही पूर्ण विधि-विधान के साथ प्रथम केशर पूजन शाह परिवार द्वारा की गई। श्री संघ की श्राविका बिंदु भंडारी, शीला कटारिया, सरिता बाबेल एवं इंदिरा वागरेचा द्वारा स्नात्र पूजन की विधि करवाई गई।
पंचकल्याणक महापूजन हुई
श्री आदिनाथ भगवान की संगीतमय पंचकल्याणक महापूजन का आयोजन सुबह 8 बजे श्री आदिनाथ राजेंद्र जयंत संगीत मंडल के विधिकारक ओएल जैन द्वारा पढ़ाई गई। पूजन का लाभ चंदनबाला बेन गोखरू परिवार ने लिया।  पूज्य साध्वी भगवत ने पंचकल्याणक पूजन के दोहे एवं मंत्रोच्चार किया। श्री आदिनाथ भगवान की महाआरती सरिता, मुकेश रुनवाल परिवार द्वारा की गई।
चांदी के मेरु पर्वत की पुजन कर निकाला जुलुस
पूज्य साध्वीश्री की पावनकारी भ निश्रा में प्रातः 9.30 बजे चांदी का सुमेरु पर्वत को लेकर लाभार्थी सुनील संघवी परिवार की बहने वर्षीतप की तपस्वी शीला बोरडिया, हिमानी संघवी, वीणा संघवी एवं संगीता राठौर द्वारा पूज्य साध्वी भगवंत एवं समाजजन के साथ बावन जिनालय एवं दादावाड़ी होकर भगवान आदिनाथ के सम्मुख मेरु पर्वत को रखकर पूजन की गई। दोपहर 2 से 3 बजे तक बावन जिनालय उपाश्रय पर सामूहिक सामायिक एवं आदिनाथ भगवान के जीवन पर आधारित प्रश्न-पत्र रखा गया। जिसका संकलन सुश्रावक अशोक कटारिया ने किया। सामायिक का लाभ चंदनबाला बेन गोखरू परिवार द्वारा लिया गया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!