Connect with us

झाबुआ

श्री संकटमोचन सेवा समिति हनुमान टेकरी की बैठक आयोजित हुई

Published

on


नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन
झाबुआ। श्री संकट मोचन सेवा समिति हनुमान टेकरी की महत्वपूर्ण बैठक 15 जनवरी, गुरूवार रात आयोजित हुई। बैठक से पूर्व मकर सक्रांति के उपलक्ष में समिति सदस्यों द्वारा श्री संकट मोचन हनुमानजी महाराज की सामूहिक आरती कर भोजन प्रसादी का लाभ लिया गया। बाद आयोजित बैठक में समिति की नवीन कार्यकारिणी पर चर्चा करते हुए गठन किया गया। साथ ही बैठक में आगामी हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाए जाने हेतु तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई।
मकर सक्रांति के उपलक्ष में हनुमान टेकरी पर श्री संकट मोचन हनुमानजी महाराज का सुंदर श्रृंगार कर समिति सदस्यों ने भगवान की सामूहिक आरती करने का लाभ लिया। बाद सभी ने सह-भोज का आनंद लिया। बाद मंदिर परिसर मंे आयोजित बैठक में श्री संकट मोचन हनुमान टेकरी सेवा समिति की नवीन कार्यकारिणी गठन पर चर्चा हुई। जिसमें सर्व-सम्मति से तय किया गया कि समिति के माननीय अध्यक्ष श्री सारंगपुर धाम (गुजरात) के प्रबंध ट्रस्टी शास्त्री श्री हरिप्रकाशदास स्वामी ‘अठाणावाला’ रहेंगे। इसके अलावा उपाध्यक्ष डॉ. लोकेश देव एवं सुशीलसिंह सिसौदिया, सचिव सचिन जोशी, सह-सचिव शुभम राठौर, महासचिव अशोक चौहान एवं पियूष पटेल, कोषाध्यक्ष पं. मोहित पुरोहित, सह-कोषाध्यक्ष मुकेश पाटीदार, प्रचार-प्रसार प्रमुख प्रवीण श्रीवास, यूथ मोटीवेटर पुष्पेन्द्र लक्की नीमा एवं मीडिया प्रभारी को दौलत गोलानी को बनाया गया। नव-मनोनीत पदाधिकारियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत कर शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
हनुमान जन्मोत्सव भव्य रूप से मनाया जाएगा
आगामी दिनों में कार्यकारिणी का ओर अधिक विस्तार किया जाएगा। इस अवसर पर तय किया गया कि श्री कष्टभंजनदेव सारंगपुर धाम की तर्ज पर ही श्री हनुमान टेकरी पर भी विकास के अनेक कार्य होंगे। बैठक में आगामी हनुमान जन्मोत्सव की तैयारियों संबंधी चर्चा कर श्री हनुमान जन्मोत्सव भव्य रूप से मनाने हेतु रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में समिति के समस्त सदस्यगण, युवा एवं मातृ शक्तियां बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!