Connect with us

झाबुआ

श्री बड़केश्वर महादेव मंदिर पर 4 दिवसीय आयोजन के साथ शिव-पार्वती विवाहोत्सव मनाया जाएगा

Published

on


श्री बड़केश्वर महादेव ग्रुप की बैठक हुई संपन्न
झाबुआ। शहर के नेहरू मार्ग पर प्राचीन संतोषी माता मंदिर स्थित श्री बड़केश्वर महादेव मंदिर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष चौथा शिव-पार्वती विवाहोत्सव का आयोजन धूमधाम से एवं हर्षोल्लासपूर्वक मनाया जाएगा। विवाह महोत्सव निमित्त 4 दिवसीय आयोजन रखे गए है।
आयोजन को लेकर श्री बड़केश्वर महादेव ग्रुप की बैठक मंदिर परिसर में आयोजित हुई। जिसमें तय किया गया कि शिव-पार्वती विवाहोत्सव पर आगामी 13 से 16 फरवरी तक चार दिवसीय आयोजन किए जाएंगे। जिसमें प्रथम दिन 13 फरवरी, शुक्रवार दोपहर 3 बजे से गणेश पूजन बाद रात 8.30 बजे से मेहंदी एवं बन्ना-बन्नी गीत, 14 फवरी, शनिवार सुबह 8.30 बजे से माता पूजन, दोपहर 12.40 बजे मंडप सज्जा बाद रात्रि 8 बजे से भजन संध्या का आयोजन होगा। 15 फरवरी, रविवार को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर दोपहर 12.30 बजे से श्री बड़केश्वर महादेवजी का रूद्राभिषेक बाद दोपहर 3.30 बजे से शिवजी की बारात शहर में बैंड-बाजों के साथ निकाली जाएगी। रात 8.40 बजे से मंदिर मंे शिव-पार्वतीजी के शुभ विवाह की विधि संपन्न की जाएगी। 16 फरवरी, सोमवार दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक मंदिर परिसर में महाप्रसादी एवं भंडारे का आयोजन रखा गया है। बैठक में श्री बड़केश्वर महादेव ग्रुप से जुड़े वरिष्ठजनों में शंकरलाल मिस्त्री, अनिल जैन, प्रवीण श्रीवास, पं. मोहित पुरोहित, ओम सोनी, जगदीश बैरागी, अमित चौहान, हार्दिक अरोड़ा, दक्ष बैरागी सहित अन्य मातृ शक्तियां उपस्थित रहीं। आगामी दिनों में शिव-पार्वती विवाहोत्सव की आमंत्रण-पत्रिकाओं का विमोचन भी किया जाएगा।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!