Connect with us

झाबुआ

महेश वागुल बने पेसा एक्ट ग्राम सभा बामनिया फलिया के अध्यक्ष
पेसा एक्ट ग्राम सभा की बैठक आयोजित हुई

Published

on


झाबुआ। झाबुआ जनपद की ग्राम पंचायत कल्याणपुरा के बामनिया फलिया में 24 जनवरी, शविनार को पेसा एक्ट ग्राम सभा की बैठक रखी गई।
जिसमें झाबुआ ब्लॉक के पेसा ब्लॉक समन्वयक मानसिंह बारिया ने मप्र पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) नियम 2022 के बारे में ग्राम वासियों को बताते हुए कहा कि पेसा कानून आदिवासी समाज के अधिकारों को संरक्षित रखने के लिए बनाया गया है। जिसमें छोटे- मोटे विवादों का निपटारा ग्राम सभा की शांति एवं विवाद निवारण समिति के माध्यम से गांव की रूढ़िगत परंपरा के अनुसार करना, भूमि प्रबंधन, जल संसाधन एवं लघु जल संभर की योजना और प्रबंधन, खान और खनिज, मादक पदार्थों पर नियंत्रण, श्रम शक्ति, गौण वनोपज, बाजारों एवं मेलों पर नियंत्रण, साहूकारी, सामाजिक क्षेत्रों की संस्थाओं एवं कार्यक्रताओं पर नियंत्रण एवं विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं में हितग्राहियों का चिन्हांकन और चयन आदि प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की गई। बाद ग्रामवासियों द्वारा सर्व-सम्मति से नवीन पेसा ग्राम सभा अध्यक्ष महेश वागुल को चुना गया। जिसमें विशेष रूप से ग्राम पंचायत कल्याणपुरा सरपंच, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, पेसा मोबिलाइजर्स सहित सभी बामनिया फलिया के ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!