Connect with us

झाबुआ

दशा नीमा समाज द्वारा श्री चारभुजानाथ मंदिर पर बसंती पंचमी उत्सव मनाया गया

Published

on


समाज के 31 बच्चों का विद्यारंभ संस्कार एवं सरस्वती पूजन का हुआ आयोजन
झाबुआ। स्थानीय श्री चारभुजनाथ मंदिर पर 23 जनवरी, शुक्रवार शाम 6.30 बजे से दशा नीमा समाज महिला मंडल द्वारा बसंती पंचमी के पावन अवसर पर सरस्वती पूजन एवं समाज के बच्चों का विद्यारंभ संस्कार का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें मां सरस्वतीजी की तस्वीर पर महिला मंडल की मातृ शक्तियों एवं बच्चों द्वारा पूजन करने के साथ 31 बच्चों का विद्यारंभ संस्कार पूरे विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ।
         जानकारी देते हुए दशा नीमा समाज महिला मंडल अध्यक्ष संगीता प्रदीप शाह एवं कॉर्डिनेटर हीना कोठारी ने बताया कि श्री चारभुजानाथ मंदिर पर बसंती पंचमी पर शुक्रवार देर शाम 6.30 बजे भगवान की आरती बाद सरस्वती माता की तस्वीर विराजमान कर महिलााओं और बच्चों ने माल्यार्पण एवं दीप प्रवज्जलन के साथ सरस्वती पूजन की। बाद विद्यारंभ संस्कार आरंभ हुआ। विद्यारंभ संस्कार विधि-विधानपूर्वक मंत्रोच्चार के साथ आचार्य पं. विश्वनाथ शुक्ल एवं पं. हिमांशु शुक्ल ने संपन्न करवाया। जिसमें समाज के बच्चों में शुभ सोम नीमा, प्रियल अर्पित कटलाना, प्रीशी अर्पित कटलाना, संस्कृति राकेश शाह, प्राशवि यशिल शाह, क्रियांश यशील शाह, धृति मनीष नीमा, जीशा गौरव नीमा, अक्षित कटलाना, इशित प्रशांत शाह, चेष्ठा हिमांशु शुक्ला, मेखला हिमांशु शुक्ला, सहज हिमांशु शुक्ला, कृषिव प्रांशु शाह, निर्वि नम्र शाह, शुभ वैभव नीमा, ईश करण वरदिया, धुव्री लोकेश नीमा, वंशिका लोकेश नीमा, प्रज्ञा विशाल शाह, पर्व सुनील नीमा, अव्यान वैभव नीमा, तिलक भावेश शाह देविका भावेश शाह, दिव्य मनीष नीमा, जिनल मितुल शाह एवं यशस्वी मनीष वरदिया आदि का विद्यारंभ संस्कार किया गया।
उपहार भेंट किए गए
इस अवसर पर नीमा समाज महिला मंडल उपाध्यक्ष वीणा कटलाना एवं साधना शाह, सचिव नमिता कोठारी, सह-सचिव योगिता नीमा आदि ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी। महिला मंडल संरक्षक लता जगदीशचंद्र नीमा की ओर से सभी बच्चों को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, मातृ शक्तियां एवं बच्चें सपरिवार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन योगिता महेश नीमा ने किया एवं आभार सोम सोनल नीमा ने माना।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!