Connect with us

झाबुआ

झाबुआ – इंदौर पब्लिक स्कूल में 77 वा गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Published

on

झाबुआ – IPS स्कूल में 77 वा गणतंत्र दिवस समारोह  उत्साह व‌उमंग के साथ मनाया गया । कार्यक्रम का प्रारंभ प्राचार्या दीप्ति सरन तथा विद्यालय की कक्षा बारहवीं के सभी छात्रों द्वारा झंडा फहराकर तथा राष्ट्रगान द्वारा किया गया। झंडे को परेड द्वारा सलामी देने के पश्चात विद्यालय के प्री. प्राइमरी तथा प्राइमरी कक्षाओं के छात्रों द्वारा देश भक्ति गीतों पर नृत्य किया गया तथा मिडिल और सीनियर कक्षाओं के छात्रों द्वारा देशभक्ति गीतों पर गायन तथा वादन की प्रस्तुति दी गई । गणतंत्र दिवस समारोह में कक्षा नर्सरी के छात्र ऋभांश तंवर द्वारा अपने भाषण में तिरंगे के महत्व को बताया गया। प्राचार्या श्रीमती दीप्ति सरन द्वारा अपने वक्तव्य में कहा गया कि भारत को मिली आजादी हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के अथक प्रयत्न तथा बलिदान का परिणाम है , अतः हमारी ज़िम्मेदारी है कि हम बहुत मुश्किलों से मिली इस स्वतंत्रता को सुरक्षित रखें। उन्होंने कहा की बिना नियम-कानून के कोई भी देश , विद्यालय तथा सरकारी कामकाज नहीं हो सकते , इसी के मद्देनजर 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू किया गया , जिससे व्यवस्था को सुचारू रूप से लागू किया जा सके। उन्होंने कहा कि भारत एक सर्वोच्च और स्वतंत्र राष्ट्र है जो समाजवादी , धर्मनिरपेक्ष , लोकतांत्रिक गणराज्य है। हमें इस गणतंत्र दिवस पर यह शपथ लेनी चाहिए कि भारत के नागरिक होने के नाते हम कानून तथा विविध मूल्यों का सम्मान करें और निरंतर अपने देश की प्रगति के लिए कार्य करें । कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या  द्वारा स्काउट एवं गाइड के जिला सहसचिव  प्रदीप कुमार पंड्या का शाल और श्रीफल से सम्मान किया गया। विद्यालय के छात्रों द्वारा कॉलेज ग्राउंड पर जिला स्तर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुत कर तृतीय स्थान प्राप्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन कक्षा आठवीं की छात्राओं असमी श्रीवास्तव तथा श्रीवास्तव द्वारा किया गया तथा आभार विद्यालय की कोऑर्डिनेटर श्रीमती दीपिका श्रीवास्तव द्वारा व्यक्त किया गया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!