Connect with us

अलीराजपुर

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना से मिली आत्मनिर्भरता श्री आज़ाद भाटोदरा बने रोजगार प्रदाता

Published

on

आलीराजपुर,09 फरवरी 2026। आलीराजपुर जिले के निवासी आज़ाद भाटोदरा ने मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का लाभ लेकर स्वरोजगार की दिशा में एक सफल कदम बढ़ाया है। श्री भाटोदरा का  मेटल फेब्रिकेशन के क्षेत्र में रुचि रखते थे और लंबे समय से इस क्षेत्र में स्वयं का कार्य शुरू करना चाहते थे, लेकिन आर्थिक संसाधनों के अभाव में यह कार्य संभव नहीं हो पा रहा था। इसी दौरान उन्होंने जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, आलीराजपुर से संपर्क किया, जहाँ उन्हें अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना की जानकारी दी गई और बताया गया कि इस योजना का लाभ उठा कर वह स्वयं स्वरोजगार स्थापित कर सकते है। श्री आजाद ने मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के लिए आवेदन किया जिसमें आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद उनका आवेदन स्वीकृत हुआ और बैंक ऑफ बड़ौदा, शाखा आलीराजपुर से उन्हें योजना अंतर्गत ₹9.99 लाख का ऋण मेटल फेब्रिकेशन ट्रेडिंग शॉप की स्थापना हेतु प्राप्त हुआ।

श्री आजाद ने ऋण मिलने के पश्चात अपने व्यवसाय की शुरुआत की। वर्तमान में उनका प्रतिष्ठान सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है और वे 5 स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं। उनके द्वारा तैयार किए जा रहे मेटल फेब्रिकेशन उत्पादों की मांग स्थानीय स्तर के साथ-साथ अन्य जिलों में भी है, जिससे उनका व्यवसाय लगातार विस्तार की ओर बढ़ रहा है।

श्री आज़ाद भाटोदरा ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना से उन्हें न केवल आर्थिक सहयोग मिला, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ा। उन्होंने इस योजना को युवाओं के लिए उपयोगी बताते हुए कहा कि इच्छाशक्ति और सही मार्गदर्शन हो तो स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बना जा सकता है और इस योजना के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आभार व्यक्त किया। उक्त सफलता की कहानी जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा दी गई है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!