Connect with us

झाबुआ

एसबीआई से चिल्लर लेने पर , थैली में से  कम निकल रही राशि

Published

on

झाबुआ – । शहर के राजवाड़ा परिसर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा पर व्यापारियों द्वारा बैंक से चिल्लर लिए जाने पर, बैंक से प्राप्त फटी हुई थैली में से ग्राहकों को चिल्लर में कम राशि प्राप्त हो रहीं है। और शिकायत दर्ज कराने पर बैंक के ज़िम्मेदार ने आरबीआई को इसका जिम्मेदार बताया और पल्ला झाड़ा लिया।

जानकारी अनुसार बैंक में चिल्लर की थैली में से फटी हुई थैली मिलने पर राशि गिनने पर लगातार व्यापारियों द्वारा राशि कम प्राप्त होने की बात कही जा रहीं है‌ । इस संबंध में शहर के मेघनगर नाका स्थित एमआरएफ टायर शोरूम के संचालक सुनील संघवी ने बताया कि उन्होंने एसबीआई राजवाड़ा शाखा से 55 हजार रूपए की चिल्लर निकलवाई। जिसमें से 20-20 की चिल्लर के दो पैकेट अर्थात करीब 2 हजार रुपए कम निकले, जब  इसकी शिकायत करने एसबीआई के बैंक प्रबंधन के पास पहुंचे, तो बैंक प्रबंधन का कहना था कि रिजर्व बैंक आफ इंडिया (आरबीआई) से ही यह चिल्लर के पैकेट तैयार आए है। इसमें हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है । इसी तरह शहर के बस स्टैंड पर होटल व्यवसायी संजय कटकानी ने भी जब एसबीआई राजवाड़ा शाखा से 65 हजार रूपए की चिल्लर निकलवाई, तो 20-20 के दो पैकेट और थोड़ी चिल्लर कम निकली । होटल व्यापारी  ने भी कम राशि को लेकर बैंक प्रबंधन को भी शिकायत दर्ज कराई है । बैंक प्रबंधन का कहना है कि इस संबंध में आरबीआई को मेल पर पत्र लिखकर अवगत करवाया है।

बैंक ने कम राशि के लिए आरबीआई को जिम्मेदार ठहराया ।      भारतीय स्टेट बैंक की राजवाड़ा शाखा से बैंक से चिल्लर निकालने पर ग्राहकों को कम राशि मिलने से व्यापारियों ने शिकायत दर्ज कराई है । वही व्यापारीयो का कहना है कि एसबीआई जैसी बैंक से चिल्लर निकाले जाने पर कम राशि निकलने से बैंक की लापरवाही खुले रूप से उजागर हो रहीं है। वहीं बैंक द्वारा इस संबंध में पल्ला झाड़ते हुए रिजर्व बैंक आफ इंडिया से ही चिल्लर के पैकेट कम आने की बात कहीं जा रहीं है । आमजनों का कहना है कि इस कम राशि के लिए जिम्मेदार कौन होगा और इस राशि कमी की भरपाई कैसे की जावेगी । साथ ही आगामी समय में इस बैंक से चिल्लर लेने पर और कमी पाए जाने पर भरपाई की जावेगी या फिर बैंक प्रबंधन आरबीआई को जिम्मेदार ठहराते हुए पल्ला झाड़ता रहेगा ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!