Connect with us

DHAR

कलेक्टर श्री मिश्रा द्वारा सरदार सरोवर परियोजना अंतर्गत आवंटित भू-खंडों के रजिस्ट्रेशन को लेकर कुक्षी में बैठक आयोजित*

Published

on

*

*धार, 24 फरवरी 2026।* कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा द्वारा सरदार सरोवर परियोजना के अंतर्गत आवंटित भू-खंडों के रजिस्ट्रेशन के संबंध में कुक्षी में संबंधित अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।
       बैठक में सरदार सरोवर बांध से प्रभावित पात्र व्यक्तियों को पुनर्वास नीति के अंतर्गत आवंटित भू-खंडों की रजिस्ट्री प्रक्रिया की समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पंजीयन की समस्त कार्रवाई निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुरूप पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाए, ताकि पात्र हितग्राहियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
       कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु संबंधित क्षेत्रों में शिविर आयोजित कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, जिससे हितग्राहियों को एक ही स्थान पर सुविधाजनक रूप से रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध हो सके।
        बैठक में दस्तावेजों की जांच, रजिस्ट्रेशन की प्रगति, आपसी समन्वय एवं नियमित मॉनिटरिंग पर विशेष जोर दिया गया। कलेक्टर ने कहा कि सरदार सरोवर परियोजना से प्रभावित परिवारों का पुनर्वास शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है और सभी संबंधित अधिकारी पूरी संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।
       इस दौरान अपर कलेक्टर श्री संजीव केशव पांडेय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुक्षी एवं मनावर श्री प्रमोद गुर्जर, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण (NVDA) के अधिकारी, संबंधित तहसीलदार, नायब तहसीलदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!