Connect with us

DHAR

*10 मार्च को रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिस मेले का आयोजन किया जायेगा*

Published

on



     *धार, 6 मार्च 2026।* बेरोजगार युवाओ को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए जिला रोजगार कार्यालय धार द्वारा युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन प्राचार्य आयटीआय, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र एवं आजीविका मिशन (एन.आर.एल.एम.) धार के संयुक्त तत्वाधान में 10 मार्च को रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिस मेला (युवा संगम) कार्यक्रम का आयोजन जिला रोजगार कार्यालय केम्पस धार से किया जा रहा है।
    जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इस मेले में औद्योगिक क्षेत्र की विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से युवाओं को चयन कर रोजगार के अवसर प्रदान करेगी। इनमें प्रतिभा सिंटेक्स कम्पनी पीथमपुर, युवा शक्ति फॉउडेशन प्रा.लि. पीथमपुर, एल.आय.सी. धार, एलजीबी स्टील कम्पनी लेबड, माईको फायनेश कम्पनी इन्दौर, Shriram Piston andRing Ltd pithampur, Atfc Aditya Techno Fab pvt ltd pithampur,  आदि भाग लेंगे। ऐसे आवेदक जिनकी आयू 18 से 35 वर्ष है एवं योग्यता 5वी से 10वी, 12वी एवं स्नातक, आय.टी.आय. उत्तीर्ण हो अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रो के साथ जिला रोजगार कार्यालय केम्पस मॉडल स्कुल के पास धार जिला धार मे प्रातः 11 बजे से उपस्थित होकर योग्यतानुसार रोजगार प्राप्त कर सकते है।
     इसी प्रकार 10 मार्च को ही एक दिवसीय केरियर काउंसलिंग का आयोजन जिला रोजगार कार्यालय मॉडल स्कंल के पास धार में किया जावेगा। जिसमे चयनित मनोवैज्ञानिक, विषयविशेषज्ञो द्वारा रोजगार मेले में उपस्थित बालक, बालिकाओं के लिए केरियर काउंसलिंग संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी जावेगी एवं स्वरोजगार से संबंधी व रोजगार पोर्टल के संबंध में भी जानकारी दी जायेगी।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
DHAR12 minutes ago

केंद्रीय मंत्री एवं सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर द्वारा भारतीय खेल प्राधिकरण, धार द्वारा आयोजित “विश्व साइकिल दिवस”-  संडे ऑन साइकिल “ कार्यक्रम व सायकल रैली का आरम्भ किया गया

झाबुआ2 days ago

कार्यालय को मंदिर समान मानें, स्वच्छता को बनाएं दैनिक आदत : एसडीएम भास्कर गाचले.                      

RATLAM2 days ago

रतलाम में होगा दिव्य ‘प्रेम वाहिनी’ रथ यात्रा का भव्य स्वागत, श्री सत्य साई बाबा की चरण पादुकाओं के होंगे दर्शन

झाबुआ2 days ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा नगर मंडल झाबुआ का वृक्षारोपण अभियान

Ranapur3 days ago

भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भूरिया के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन ने टाल दिया हाट बाजार जगह परिवर्तन का मामला

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!