Connect with us

DHAR

फिट इंडिया विमेंस वीक के तहत ग्राम कलसाडा खुर्द में महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित

Published

on

*

*धार, 6 मार्च 2026।* भारत सरकार द्वारा आयोजित फिट इंडिया कार्निवल 2026 के अंतर्गत जिला कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के निर्देशानुसार तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री सुभाष जैन के मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर फिट इंडिया विमेंस वीक का आयोजन 6 मार्च से 8 मार्च तक किया जा रहा है।
      इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं एवं किशोरियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए उन्हें स्वास्थ्य, फिटनेस तथा आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के अंतर्गत आत्मरक्षा एवं सुरक्षा जागरूकता, खेल प्रतियोगिताएं, योगाभ्यास, व्यायाम जागरूकता, साइकिलिंग डे – साइकिलिंग फॉर हेल्थ सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही सुरक्षित परिवहन, सुरक्षित पर्यटन, प्रमुख हेल्पलाइन नंबर 181, 1098, 112, 1930, साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया से संबंधित जानकारी भी दी जा रही है।
      इसी क्रम में वन स्टॉप सेंटर, धार द्वारा ग्राम कलसाडा खुर्द में महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी गई तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए अपने सपनों को पूरा करने के लिए आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया गया।
      कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेल गतिविधियों जैसे चेयर रेस, रस्सा खींच, खो-खो, कबड्डी तथा मेमोरी गेम का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं एवं बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजित प्रतियोगिताओं में चेयर रेस में संगीता मंजू, राउंड गेम में खुशी सुनार एवं करीना सिसोदिया तथा रस्सा खींच प्रतियोगिता में खुशी सुनार का समूह विजेता रहा।
      विजेताओं को वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक श्रीमती ज्योत्सना सिंह ठाकुर एवं उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप प्रतीक चिन्ह प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी महिलाओं एवं बालिकाओं को स्वयं के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई गई, जिसमें उन्होंने संकल्प लिया कि — “मैं स्वस्थ रहूंगी, सुरक्षित रहूंगी एवं अन्य महिलाओं को भी जागरूक करूंगी।”
      इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका तथा वन स्टॉप सेंटर का स्टाफ उपस्थित रहा।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!