Connect with us

DHAR

फिट इंडिया वूमेन्स वीक के तहत योगाभ्यास, आत्मरक्षा प्रशिक्षण एवं स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों का आयोजन*

Published

on

*महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया*

*

*महिलाओं को स्वास्थ्य, सुरक्षा, साइबर जागरूकता और हेल्पलाइन सेवाओं की दी गई जानकारी*

       *धार 7 मार्च 2026।* भारत सरकार द्वारा फिट इंडिया कार्निवल 2026 का आयोजन किया जा रहा है।इसी कड़ी में शनिवार को जिला कलेक्टर धार श्री  प्रियंक मिश्रा के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री सुभाष जैन के मार्गदर्शन में वन स्टॉप सेंटर शहरी परियोजना एवं ग्रामीण परियोजना तथा धार जिले की 16 परियोजनाओं के संयुक्त तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 अंतर्गत फिट इंडिया विमेंस वीक 6 मार्च से 10 मार्च तक  आयोजित किया जा रहा है।
        इसका उद्देश्य महिलाओं व किशोरियों की सहभागिता सुनिश्चित कर उन्हें स्वास्थ्य फिटनेस एवं आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में आत्मरक्षा तथा सुरक्षा जागरूकता, खेल प्रतियोगिताएं, योगाभ्यास व्यायाम जागरूकता, साइकिलिंग डे साइकलिंग फॉर हेल्थ आदि गतिविधियों के साथ ही सुरक्षित परिवहन, सुरक्षित पर्यटन, प्रमुख हेल्पलाइन नंबर 181, 1098, 112 एवं 1930 आदि साथ ही साइबर सुरक्षा एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया आदि गतिविधियों का  फिट इंडिया वूमेंस वीक 2026 हेतु आयोजन किया जा रहा है।
        इसी अंतर्गत वन स्टॉप सेंटर धार द्वारा धार के  चिकनीस चौक मे महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं एवं बालिकाओं हेतु योग अभ्यास एवं व्यायाम जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बताया गया कि आजकल के व्यस्ततम जीवन में योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए एक महत्वपूर्ण अभ्यास है जो की मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ाने के साथ ही नियमित योग का अभ्यास से तनाव चिंता और अवसाद में कमी आती है। राधे स्वास्थ्य में सुधार होता है अनिंद्र दूर होती है। पुरानी बीमारियों में कमी आती है। साथ ही लचीलापन ताकत वजन प्रबंधन बेहतर स्वास्थ्य आदि में भी वृद्धि होती है योग शिक्षक संगीता पांडर द्वारा महिलाओं को ऐसे योग बताए गए। जिसे वह कहीं पर भी कभी भी आसानी से कर सकते हैं।
       योग प्रशिक्षक श्रीमती संगीता पांडर का पार्षद श्रीमती अनीता महाले, प्रशासक वन स्टॉप सेंटर श्रीमती  ज्योत्सना सिंह ठाकुर एवं पर्यवेक्षक श्रीमती सीमा देशपांडे क़ो प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया गया।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व को बताया गया। साथ उन्हें उनके अधिकार के प्रति जागरूक किया गया उपस्थित महिलाओं द्वारा भी अनुभव एवं  कविता के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए गए। साथ ही सेक्टर राजेंद्र मार्ग धार शहरी में आत्मरक्षा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बालिकाओं को प्रशिक्षक प्रेरणा राठौर द्वारा आत्मरक्षा के विभिन्न गुण सीखकर बालिकाओं को अपनी रक्षा स्वयं करने के लिए जागरूक किया गया।
       शिविर में डॉक्टर नम्रता द्वारा बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर के लिए लगने वाले टीके के बारे में जानकारी प्रदान की साथ है सर्वाइकल कैंसर से सावधानियां एवं बीमारी के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।  उपस्थित सभी महिला एवं बालिकाओं को स्वयं के प्रति जागरूक रहने के लिए शपथ ग्रहण करवाई गई। जिसमें “मैं स्वस्थ रहूंगी सुरक्षित रहूंगी एवं अन्य महिलाओं को भी जागरूक करूंगी “का  संकल्प दिलवाया गया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!