Connect with us

DHAR

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला मूल्यांकन समिति की बैठक संपन्न

Published

on

*

*मूल्यांकन समितियों से प्राप्त प्रस्तावों पर जनसामान्य के सुझाव 13 मार्च तक आमंत्रित किए जायेगे*

     *धार, 9 मार्च 2026।* कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा की अध्यक्षता में सोमवार को जिला मूल्यांकन समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में गाइडलाइन वर्ष 2026-27 के निर्धारण एवं उसके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में उप जिला मूल्यांकन समितियों से प्राप्त प्रस्तावों पर गहन विचार उपरांत अनंतिम प्रस्तावित दरों विषयक निर्णय लिये गये। बताया गया कि प्रस्तावों पर जनसामान्य के सुझाव 13 मार्च 2026 (अपरान्ह 05 बजे तक) आमंत्रित किए जायेगे।
    बैठक में यह भी बताया गया कि वर्ष 2026-27 हेतु निर्धारित अनंतिम प्रस्तावित दरें जिला पंजीयक एवं समस्त उप पंजीयक कार्यालयों में उपलब्ध है। 13 मार्च (अपरान्ह 05 बजे तक) जनसामान्य के सुझाव आमंत्रित है। तत्पश्चात अंतिम निर्णय उपरांत प्रस्ताव केन्द्रीय मूल्यांकन बोर्ड मध्यप्रदेश, भोपाल की ओर अग्रेतर कार्यवाही हेतु अग्रेषित किये जा सकेगें।
    बैठक में जिला पंजीयक डॉ प्रभात बाजपेयी, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री राहुल गुप्ता, समस्त उप पंजीयक तथा जिले के अन्य विभागों वन मण्डलाधिकारी, कार्यपालन यंत्री, लोक निर्माण विभाग, कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन विभाग, उप संचालक, नगर तथा ग्राम निवेश, कार्यपालन यंत्री, म.प्र. गृह निर्माण मंडल, अधीक्षक, भू-अभिलेख, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, महाप्रबंधक, जिला एवं व्यापार केन्द्र, धार के अधिकारी उपस्थित रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!