Connect with us

DHAR

युवा संगम रोजगार मेले में 86 बेरोजगार बालक-बालिकाओं का चयन हुआ*

Published

on

*
*धार, 11 मार्च 2026।*  बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए जिला रोजगार कार्यालय द्वारा जिले में युवा संगम रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है।
      जिला रोजगार अधिकारी श्री राहुल मंडलोई ने बताया कि मंगलवार को युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन प्राचार्य आय.टी.आय., महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र एवं आजीविका मिशन (एन.आर. एल.एम) धार जिला रोजगार कार्यालय कॅम्पस मॉडल स्कुल के पास धार में किया गया। जिसमें 120 बालक, बालिकाओ का ऑफलॉईन पंजीयन किया गया। रोजगार मेले में औधोगिक क्षेत्र की विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा साक्षात्कार लिया गया। जिसमें 86 बालक-बालिकाओं का चयन किया गया।
       मेले में प्रतिभा सिंटेक्स कम्पनी पीथमपुर द्वारा 18, युवा शक्ति फॉउडेशन प्रा.लि पीथमपुर द्वारा 9, एल.आय.सी.धार द्वारा 6, गीता ग्लासेस इंडिया लिमिटेड पीथमपुर 9, जील कम्पनी छायन बदनावर द्वारा 22, माईको फायनेश कम्पनी इन्दौर 6, एटीएफसी आदित्य टेक्नो फैब प्राइवेट लिमिटेड पीथमपुर एवं कीन इंडिया लिमिटेड पीथमपुर द्वारा 8-8 बालक, बालिकाओ का साक्षात्कार लेकर चयन किया गया। इस आयोजन में जिला रोजगार अधिकारी श्री मंडलोई ने रोजगार मेले में उपस्थित बालक-बालिकाओ के चयन होने की शुभ कामनाएँ दी है।
       इस प्रकार इस युवा संगम रोजगार मेले में एक दिवसीय केरियर काउंसलिंग का आयोजन भी किया गया। जिसमे चयनित मनोवैज्ञानिक, विषयविशेषज्ञों द्वारा मेले में उपस्थित बालक-बालिकाओं के लिए केरियर काउंसलिंग संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही स्वरोजगार से संबंधी और रोजगार पोर्टल के संबंध में भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर 37 बालक-बालिकाओ की केरियर काउंसलिंग की गई। जिला रोजगार अधिकारी श्री मंडलोई ने बालिकाओ को परीक्षा तनाव से मुक्त होकर परीक्षाओं की तैयारी में जुट जाने की सलाह दी है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!