Connect with us

झाबुआ

एक्रोपोलिस कालेज के विधार्थीयो ने आंगनवाड़ी केन्द्र में बच्चों संग हंसी-खुशी के पल बिताए और ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की

Published

on




इंदौर। ग्राम सनावदिया स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र में सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए एक्रोपोलिस इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज एंड रिसर्च के बीबीए प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने सनावदिया आंगनवाड़ी केन्द्र का भ्रमण किया और बच्चों के साथ समय बिताया और विभिन्न शैक्षणिक व रचनात्मक गतिविधियां आयोजित कीं । आंगनवाड़ी भ्रमण का उद्देश्य है बच्चों के साथ खेल-खेल में सीखने की गतिविधियां का आयोजन, ड्राइंग प्रतियोगिता और रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन, साथ ही बच्चों को स्वच्छता और शिक्षा को लेकर जागरूक करना ।


एक्रोपोलिस इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज एंड रिसर्च के बीबीए प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने विगत दिनों ही निराश्रित सेवाश्रम में बुजुर्ग जनों के समय बिताया था और आत्मीय संवाद भी किया था हाल ही में अब बीबीए प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने कालेज प्रबंधन के निर्देशन में आंगनवाड़ी केन्द्र सनावदिया (आदिवासी मौहल्ला ) का भ्रमण किया और आंगनवाड़ी केन्द्र के बच्चों के साथ बातचीत की और शिक्षा संबंधी जानकारी भी दी । कालेज के विधार्थी ने बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता, खेल-कूद और रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया। ड्राइंग प्रतियोगिता में छोटे-छोटे बच्चों ने रंगों और चित्रों के माध्यम से अपनी कल्पनाओं को कागज पर उकेरा, जिससे आंगनवाड़ी केन्द्र का वातावरण उत्साह और खुशी से भर गया । बच्चों ने प्रतियोगिता में स्वच्छता संदेश , पर्यावरण संरक्षण के साथ साथ अनेक विषयों पर ड्राइंग बनाई । कार्यक्रम में कालेज विद्यार्थियों ने बच्चों को स्वच्छता, शिक्षा और पोषण के महत्व के बारे में भी समझाया। इस अवसर पर बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए उनकी सराहना की गई तथा उनके साथ मनोरंजक गतिविधियां भी कराई गईं । ड्राइंग प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय और तृतीय को कालेज के विधार्थीयो ने बच्चों को गिफ्ट दिए । साथ ही प्रतियोगिता में सभी सहभागी को चोकलेट, बिस्कीट भी वितरित किए । कालेज के विधार्थी ने उपस्थित बच्चों को स्वच्छता को लेकर विशेष रूप से जानकारी साझा की और शिक्षा को लेकर भी बच्चों के प्रश्नों के उत्तर दिए और शिक्षा संबंधी जागरूकता लाने का प्रयास किया । विद्यार्थियों ने बताया कि इस तरह की गतिविधियों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों के साथ जुड़कर उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना और उन्हें सीखने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के अंत में बच्चों के साथ समूह फोटो लेकर इस यादगार क्षण को संजोया गया ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!