Connect with us

झाबुआ

घरेलू गैस सिलेंडर वितरण सुचारू रखने के निर्देश, एसडीएम थांदला ने मीडिया कर्मी की ली बैठक।

Published

on

नवागत अनुविभागीय अधिकारी भास्कर गाचले मीडियाकर्मी से हुवे रूबरू।

थांदला (वत्सल आचार्य की रिपोर्ट)-

अनुभाग थांदला अंतर्गत एलपीजी गैस वितरण व्यवस्था की समीक्षा हेतु अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भास्कर गाचले द्वारा अनुविभागीय कार्यालय में नगर के मीडिया कर्मियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर के दो दर्जन से अधिक पत्रकार उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संबंधित गैस एजेंसियों से उपलब्ध स्टॉक, मासिक सप्लाई तथा घरेलू एवं व्यावसायिक उपभोक्ताओं की जानकारी एसडीएम महोदय द्वारा दी गई। एसडीएम ने सभी वितरकों को शासन द्वारा जारी निर्देशों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मीडिया कर्मियों के जवाब में अनुविभागीय अधिकारी श्री गाचले  द्वारा स्पष्ट किया गया की व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति केवल अस्पतालों, हॉस्टल ,एवं जेल सहित शासकीय संस्थाओं को ही की जावेगी। इसके अतिरिक्त सभी गैस एजेंसियों को उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेंडर का वितरण निर्बाध एवं सुचारू रूप से करने के लिए कहा गया। एसडीएम भास्कर गोचले ने यह भी कहा कि गैस वितरण व्यवस्था में किसी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!