Connect with us

झाबुआ

डॉ. चारूलता दवे इंदौर में ‘शक्ति अवार्ड 2026’ से सम्मानित

Published

on

झाबुआ —– झाबुआ की प्रख्यात चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. चारूलता दवे को महिला सशक्तिकरण तथा स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए “शक्ति अवार्ड 2026” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान मध्यप्रदेश के प्रतिष्ठित मंच वुमन्स प्रेस क्लब, म.प्र. द्वारा आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया।

इस अवसर पर प्रदेशभर से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में डॉ. चारूलता दवे को होम्योपैथिक चिकित्सा सेवा, समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने तथा महिला स्वास्थ्य के प्रति समर्पित कार्यों के लिए मंचासीन अतिथियों द्वारा ट्रॉफी एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया।

सम्मान प्राप्त करते हुए डॉ. दवे ने कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज सेवा के लिए और अधिक प्रेरित करेगा तथा वे भविष्य में भी जरूरतमंदों के स्वास्थ्य एवं जागरूकता के लिए निरंतर कार्य करती रहेंगी।

अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल झाबुआ, अंकुरम एकेडमी राणापुर, झाबुआ जिले के नागरिकों एवं चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और इसे जिले के लिए गर्व का विषय बताया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!