Connect with us

jhaknawada petlawad

जनपद स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम पंचायत बखतपुरा से हुआ*

Published

on

*जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ किया भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राठौड ने ग्राम पंचायत बखतपुरा में*

*
*झकनावदा/पेटलावद:-(राजेश काॅसवा)-*

जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ ग्राम पंचायत बखतपुरा में शुभारंभ किया गया जिसमें मुख्य अतिथि एसडीएम तनु श्री मीणा एंव कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राठौड़ एवं विशेष अतिथि सीईओ जनपद पंचायत पेटलावद गौरव जैन, ग्राम पंचायत बखतपुरा सरपंच लछुडी बाई बाबु कटारा के द्वारा तालाब गहरीकरण के कार्य का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते एसडीएम तनु श्री मीणा ने कहा की हमें इन तीन माह में यह संकल्प लेना है की हम हमारे गांव के पानी का संरक्षण किस प्रकार से करें और जो तालाब में मिट्टी है वह अपने खेत में डाले जिससे आपकी फसल भी अच्छी पकेगी एवं पानी भी लंबे समय तक रहेगा कार्यक्रम को भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राठौड़ ने कहा की हमारा समाज सहकारिता का सबसे बड़ा उदाहरण है हम जिस प्रकार से कोई काम आने पर सामूहिक नोतरा करते हैं उसी प्रकार से हमें सभी के सहयोग से जनभागीदारी से हमें जल को संग्रहीत करना है कार्यक्रम को जनपद सीईओ गोरव जैन ने कहां आज दिनांक 19 मार्च से 30 जून तक यह अभियान चलेगा जिसमें यह हर पंचायत में ग्रामीण जन की सहभागिता से हमें जल संरक्षण करना है।

*श्रमदान कर दिया कार्यक्रम का शुभारंभ*

कार्यक्रम के पश्चात एसडीएम एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा मिट्टी ट्राली में भरकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि बाबु कटारा,होकमा कटारा, रोजगार सहायक जितेन्द्र मेडा,एसडीओ भाभर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजनों ने सहभागीता की कार्यक्रम का संचालन झकनावदा सचिव विनोद देवदा ने किया आभार सचिव गजेन्द्रपाल सिंह राठौर ने माना।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!