Connect with us

झाबुआ

नन्हे कदमों से बड़े सपनों की ओर — अंकुरम में यूकेजी ग्रेजुएशन सेरेमनी संपन्न

Published

on

झाबुआ —-अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल, झाबुआ (CBSE से संबद्ध, ISO प्रमाणित) में दिनांक 25 मार्च 2026 को यूकेजी कक्षा के नन्हे विद्यार्थियों के लिए ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन बड़े ही उत्साह, गरिमा और हर्षोल्लास के साथ किया गया। यह अवसर विद्यार्थियों के प्री-प्राइमरी शिक्षा पूर्ण करने और उनके शैक्षणिक जीवन के अगले चरण की ओर बढ़ने का एक महत्वपूर्ण पड़ाव रहा।
कार्यक्रम के लिए विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे एक आनंदमय और उत्सवमय वातावरण निर्मित हुआ। प्रवेश द्वार पर अभिभावकों का आत्मीय स्वागत किया गया, जिसने कार्यक्रम की शुरुआत को और भी गरिमामय बना दिया।
कार्यक्रम का संचालन सुश्री प्रीति द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं सर्वांगीण विकास की झलक प्रस्तुत की। नन्हे विद्यार्थियों द्वारा ग्रेजुएशन परिधान में की गई रैंप वॉक कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही, जिसने सभी का मन मोह लिया।
इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक डॉ. लोकेश दवे एवं डॉ. चारुलता दवे ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. रितेश लिमये ने भी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके आत्मविश्वास को प्रोत्साहित किया।
सभी विद्यार्थियों को उपहार स्वरूप हैंडमेड फोटो फ्रेम भेंट किए गए, जिन्हें पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम के समापन पर प्री-प्राइमरी इंचार्ज श्रीमती अर्चिता राठौर ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। प्री-प्राइमरी शिक्षिकाओं के समर्पण और सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
अपने संबोधन में संस्थापक डॉ. लोकेश दवे ने प्री-प्राइमरी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चों के मस्तिष्क का लगभग 95% विकास 6 वर्ष की आयु से पहले हो जाता है। ऐसे में सही और संरचित शिक्षा प्रणाली का चयन अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाता है। उन्होंने कहा कि अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल में हम विश्वस्तरीय गुणवत्ता युक्त, संरचित शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!