Connect with us

झाबुआ

चौकी कुन्दनपुर थाना राणापुर पुलिस की प्रतिबंधित डी.जे. साउन्ड के विरुद्ध कार्यवाही साउन्ड सिस्टम व आयसर वाहन सहित 07 लाख रुपये का मश्रुका जप्त

Published

on

केशव सिंह ठाकुर
मो.9993962416

झाबुआ/ राणापुर – कुन्दनपुर चौकी क्षेत्र में तेज आवाज में प्रतिबंधित डी.जे.साउन्ड चलाने पर डी.जे. संचालक के विरुद्ध कानून के आदेश का उल्लघन करने पर कठौर कानूनी कार्यवाही की गयी । चौकी कुन्दनपुर थाना राणापुर पुलिस की प्रतिबंधित डी.जे. साउन्ड के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए साउन्ड सिस्टम व आयसर वाहन सहित 07 लाख रुपये का मश्रुका जप्त किया है । पुलिस ने चालक — राहुल पिता प्रवीन सिंगाड जाति भील उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम बाल्दीमाल के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है ।

जप्त मश्रुका –एक वाहन आयसर जिसका क्रमांक GJ.06.AZ.4083 में लगें 04 बेस , 04 टाप (लाईनरी) स्पीकर, 02 मासफेट, 01 मिक्चर, 01 क्रासओवर, 04 लाईट, 01 जनरेटर, पुराने कुल किमती 7,50,000/-रूपयें जप्त । पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानो पर नियमों का उल्लंघन कर तेज आवाज में डीजे बजाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!