Connect with us

झाबुआ

नवागत कलेक्टर ने ली परिचयात्मक बैठक, विभागीय कार्ययोजना एवं लक्ष्यों की विस्तार से समीक्षा

Published

on

झाबुआ (मनोज अरोड़ा वत्सल आचार्य की खबर)

नवागत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने पदभार ग्रहण करने के उपरांत कलेक्टर सभा कक्ष में जिले के समस्त विभागों के अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक आयोजित की। बैठक का उद्देश्य विभागीय कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त करना एवं आगामी समी कयो  की रूपरेखा तय करना रहा।
बैठक के प्रारंभ में कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों से क्रमवार परिचय प्राप्त किया तथा उनके विभागों में संचालित योजनाओं, प्रमुख गतिविधियों एवं प्रगति की जानकारी ली। इसके पश्चात उन्होंने आगामी माह की कार्ययोजना, निर्धारित लक्ष्यों एवं प्राथमिकताओं के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में लक्ष्यों की पूर्ति करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग अपनी कार्ययोजना को स्पष्ट, व्यवहारिक एवं परिणामोन्मुख बनाए, जिससे आमजन को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।
बैठक में कलेक्टर ने विभागों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि आपसी तालमेल से कार्य करने पर ही प्रशासनिक कार्यों में गति एवं गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सकती है। उन्होंने नागरिकों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण तथा जन शिकायतों के प्रभावी समाधान पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने यह भी कहा कि अधिकारी नियमित रूप से अपने कार्यों की समीक्षा करें तथा फील्ड विजिट के माध्यम से योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति का आंकलन करें। उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि वे आगामी माह के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु ठोस रणनीति तैयार कर निर्धारित समयावधि में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करें।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्रसिंह चौहान, अपर कलेक्टर सी.एस.सोलंकी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेटलावाद सुश्री तनुश्री मीणा, सहायक कलेक्टर आशीष कुमार, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अक्षयसिंह मरकाम, संयुक्त कलेक्टर विजय कुमार मंडलोई, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ महेश मंडलोई, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व थान्दला भास्कर गाचले, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मेघनगर सुश्री अवनधती प्रधान, डिप्टी कलेक्टर्स, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!