Connect with us

झाबुआ

संकल्प ग्रुप झाबुआ द्वारा पक्षियों के लिए सकोरा वितरण अभियान का शुभारंभ

Published

on



तपती गर्मी में केवल जनमानव ही नहीं, बल्कि पशु-पक्षी भी तेज धूप और प्यास के कारण बेहाल हो जाते हैं। जल की कमी से जूझते इन बेजुबान प्राणियों की पीड़ा को समझते हुए सामाजिक संस्था संकल्प ग्रुप, झाबुआ द्वारा विगत कई वर्षों से प्रत्येक ग्रीष्म ऋतु में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने हेतु सकोरा वितरण अभियान संचालित किया जा रहा है।
इसी पुनीत उद्देश्य के साथ इस वर्ष भी लगभग 250 सकोरों के वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। संस्था द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर इन सकोरों को वितरित कर पक्षियों के लिए जल उपलब्ध कराने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है।
आज इस अभियान के प्रथम चरण में गोपाल कॉलोनी स्थित बहन रमिला जी के निवास पर मातंगी मौड़ ब्राह्मण समाज की बहनों को सकोरे वितरित किए गए। यह सेवा कार्य न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है, बल्कि जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता और करुणा का भी प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत करता है। संस्था द्वारा यह अभियान निरंतर जारी रहेगा, जो शहर के विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण अंचलों तक भी संचालित किया जाएगा।
सकोरा वितरण का यह अभियान ग्रुप के सभी सदस्यों के सहयोग से सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है। आज के कार्यक्रम में विशेष सहयोग प्रदान करने वालों में शारदा कुमावत, प्राची सावनानी, सुजाता जायसवाल, सुधा त्रिवेदी, ज्योति त्रिवेदी, माया शर्मा, लीला त्रिवेदी, सविता गुप्ता, श्यामल अरोड़ा एवं मनु डोडियार का उल्लेखनीय योगदान रहा।
ग्रुप की अध्यक्ष भारती सोनी ने इस अवसर पर कहा—
“बेजुबान पशु-पक्षियों को दाना-पानी देना हमारा परम मानव धर्म है। हमें सदैव इस कर्तव्य के प्रति संवेदनशील रहना चाहिए। छोटी-सी पहल भी प्रकृति और जीव-जंतुओं के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।”
संकल्प ग्रुप का यह सेवा अभियान समाज में दया, संवेदना और पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रसारित करते हुए सभी नागरिकों को प्रेरित कर रहा है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!