Connect with us

DHAR

छात्र छात्राओं द्वारा  वन स्टॉप सेंटर  धार में एक्सपोजर विजिट किया

Published

on

*

*धार, 3 मई 2026।* जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री  सुभाष जैन  के निर्देशन एवं में शनिवार को वन स्टॉप सेंटर धार में  हब फॉर इम्पावर मेंट ऑफ़ वुमन एवं वन स्टॉप सेंटर द्वारा प्रदान की जाने वाली सहायता, गतिविधियों एवं कार्य शैली को जानने समझने हेतु उत्कृष्ट विद्यालय धार, भोज कन्या विद्यालय धार एवं नर्सिंग कॉलेज ऑफ़ आहू के छात्र छात्राओं द्वारा  वन स्टॉप सेंटर  धार में एक्सपोजर विजिट किया गया।
       जिसमें किसी भी प्रकार की हिंसा से पीड़ित महिलाओं और बालिकाओं को सहायता प्रदान करने वाले स्थान जैसे कार्य स्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़ननिषेध अधिनियम 2013,भारतीय न्याय संहिता 2023, पीड़ित मुआवजे के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा सहिता 2023 एवं बालिकाओं, महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, के अंतर्गत संचालित महिला ऊर्जा हेल्प डेस्क, महिला थाना, जो महिलाओं की सुरक्षा के लिए हिंसा होने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही करते है, देहज़ निषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही करने वाले स्थानों की जानकारी प्रदान की गई।
      साथ ही किसी भी तरह की हिंसा से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं हेतु संचालित वन स्टॉप सेंटर जो एक ही छत के नीचे पुलिस सहायता, आश्रय सहायता, आपात्कालीन सहायता ,परामर्श सहायता, स्वास्थ्य सेवा, क़ानूनी सहायता प्रदान करता है  की जानकारी प्रदान की गई। महिला हेल्पलाइन नंबर 181 ,112 पुलिस हेल्पलाइन नंबर साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 ,चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 आदि की जानकारी प्रदान की गई ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!