Connect with us

झाबुआ

भाजपा की तीन राज्यों में प्रचंड जीत पर झाबुआ में जश्न, मिठाई और झालमुरी का वितरण

Published

on


झाबुआ। भारतीय जनता पार्टी की तीन राज्यों में ऐतिहासिक और प्रचंड जीत पर झाबुआ में उत्सव का माहौल देखने को मिला। स्थानीय सांसद अनिता नागरसिंह चौहान के कार्यालय पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। इस दौरान मिठाइयाँ बांटी गईं और खास तौर पर झालमुरी वितरित कर जीत की खुशी साझा की गई।
जिला भाजपा मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने जानकारी देते हुए बताया कि जैसे ही चुनाव परिणाम घोषित हुए, कार्यकर्ताओं में उत्साह और उमंग का माहौल बन गया। “जय भाजपा, विजय भाजपा” और नरेंद्र मोदी ज़िंदाबाद के नारों से पूरा कार्यालय परिसर गूंज उठा।
इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेश दुबे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकप्रिय बनाई गई बंगाल की पारंपरिक झालमुरी का वितरण किया गया, जिसने कार्यक्रम को खास बना दिया।
कार्यक्रम में  जिला मंत्री बबलू सकलेचा, जिला पंचायत सदस्य बहादुर हटिला, जनपद अध्यक्ष हरु भूरिया, प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी कल्याण डामोर, एजीओ प्रकोष्ठ जिला संयोजक मनोज अरोरा, देवझिरी मंडल अध्यक्ष मांगीलाल भूरिया, सुरबान गुड़िया, पूर्व पार्षद अशोक त्रिवेदी युवा पवन गरवाल, अर्जुन चौहान, अंतिम शर्मा, जितेंद्र पंवार, नकुल दुबे, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष धनसिह बारिया,  ,बबलु शर्मा, सोरभ जायसवाल, डाक्टर शिवमंगल अधिकारीसहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा की इस बड़ी जीत को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह स्पष्ट रूप से दिखाई दिया, वहीं नेताओं ने इसे देश की जनता का भाजपा की नीतियों और नेतृत्व पर भरोसा बताया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!