Connect with us

अलीराजपुर

कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर द्वारा समय-सीमा पूर्व जनगणना 2027 अंतर्गत मकान सूचीकरण का कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का किया सम्मान

Published

on


संपूर्ण जिले में अब तक 92267 जनगणना मकानों की गणना की गई पूर्ण

आलीराजपुर,08 मई 2026। जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकानों के सूचीकरण का कार्य तेज गति से जारी है। इस अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगणकों को प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर द्वारा सम्मानित किया गया।
सम्मानित प्रगणकों में आलीराजपुर जिले के 12 प्रगणक है जिनमें श्री तेरसिंह चौहान ग्राम भीमबयड़ा जिन्होंने सर्वप्रथम एचएलबी का कार्य पूर्ण किया। अन्य प्रगणकों में श्री शैलेश मण्‍डलोई ग्राम भीमबयड़ा, श्री छगनसिंह डावर ग्राम बड़ा उण्‍डवा, श्री अंतिम अलावा ग्राम रिछवी, श्री रामसिंह डुडवे ग्राम पीथनपुर, श्री हरि‍सिंह चौहान ग्राम मोही,श्री इडलसिंह बघेल ग्राम थोड़सिंधी, श्री गणपतसिंह बघेल ग्राम आली, श्री गुलाब सिंह चौहान ग्राम मयाला, श्री अभयसिंह भिड़े ग्राम कोदला, श्री हिम्‍मतसिंह डावर ग्राम चिचलगुड़ा, श्री राजु बघेल ग्राम कोदला है। तहसील चंद्र शेखर आजाद नगर से श्री दिलीप चौहान, श्री रतन चौहान, तहसील सोंडवा से श्री विजय सिंह, श्री निशाद मोहन, श्री हुकूम सिंह, श्री मकराम अवास, श्री मुकेश डोडवे, तहसील जोबट से श्री मुकेश,श्री चेतन‍ सिंह सहित अन्य प्रगणकों ने भी जनगणना अंतर्गत मकान सूचीकरण का कार्य समय से पूर्ण किया। मकान सूचीकरण अंतर्गत संपूर्ण जिले में अब तक 92267 जनगणना मकानों की गणना पूर्ण की जा चुकी है। सभी प्रगणकों की कार्यकुशलता और समर्पण ने जनगणना अभियान को नई गति दी है।
कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने सभी प्रगणकों को उनके इस कार्य कि सराहना करते हुए बधाई मिठाई खिलाकर कर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर दी। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में भी निष्ठा से अपने कार्य को समय सीमा के पूर्व पूर्ण कर अन्य प्रगणकों के लिए प्रेरणा का कार्य किया है। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री निधि मिश्रा, तहसीलदार श्रीमती सविता राठी, नायब तहसीलदार सुश्री मंजू डावर, मध्य प्रदेश जनगणना निदेशालय के जिला प्रभारी श्री सिद्धार्थ गोयल एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने नागरिकों से भी अपील की कि वे प्रगणकों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सहभागी बनें

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ24 hours ago

शासकीय आईटीआई धार में जिला स्तरीय “इलेक्ट्रिक जीनियस प्रोजेक्ट चैलेंज” संपन्न, उमरबन प्रथम*

DHAR1 day ago

जल गंगा संवर्धन अभियान एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन (संशोधित) नियम 2026 पर कार्यशाला*

अलीराजपुर1 day ago

कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर द्वारा समय-सीमा पूर्व जनगणना 2027 अंतर्गत मकान सूचीकरण का कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का किया सम्मान

अलीराजपुर1 day ago

*कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने सोंडवा विकासखंड के वालपुर में रात्रि चौपाल व खाटला बैठक में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं*

DHAR1 day ago

धार में विशेष शिविर संपन्न: दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और शासकीय योजनाओं से जोड़ने की पहल

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!