Connect with us

DHAR

कलेक्टर ने अमझेरा और जीराबाद में स्वास्थ्य एवं उपार्जन केंद्रों का किया औचक निरीक्षण*

Published

on

*

*कलेक्टर ने मरीजों के स्वास्थ्य की ली जानकारी, स्वास्थ्य केंद्रों में समुचित व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*

*उपार्जन केंद्रों पर किसानों की सुविधा के लिए पर्याप्त मात्रा में तोल कांटे व हम्माल हो जिससे उन्हें इंतजार ना करना पड़े*

*धार, 10 मई 2026।* कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने रविवार को जिले के भ्रमण के दौरान अमझेरा और जीराबाद क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित गेहूँ उपार्जन केंद्र की जमीनी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और सुगमता बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए।

*स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर जोर*

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमझेरा के  निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री मीना ने ओपीडी, वार्ड, दवा वितरण केंद्र, मरीजों के उपचार का सूक्ष्म अवलोकन किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से चर्चा कर उन्हें मिल रही सुविधाओं और दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने खंड चिकित्सा अधिकारी (BMO) को निर्देशित किया कि अस्पताल परिसर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने ग्रीष्म ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए स्वास्थ्य केंद्र में किस प्रकार  के मरीजों आ रहे हैं यह जानकारी ली एवं निर्देश दिए कि भीषण गर्मी के मौसम में मरीजों को त्वरित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।
         इसी क्रम में कलेक्टर श्री मीना ने जीराबाद स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र की कार्यप्रणाली को देखते हुए निर्देशित किया कि शासन की मंशा अनुरूप आमजन को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पूरी सुगमता के साथ मिलना सुनिश्चित करें। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो। दवाईयां,  पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करें। स्वास्थ्य केंद्रों पर डायरिया के इलाज हेतु पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

*अमझेरा में उपार्जन केंद्र पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा*

कलेक्टर ने अमझेरा में उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया, जहाँ उन्होंने किसानों से खरीदी जा रही उपज की गुणवत्ता, तौल प्रक्रिया और बारदाने की उपलब्धता की जांच की। उन्होंने केंद्र प्रभारी को निर्देश दिए कि भीषण गर्मी को देखते हुए केंद्र पर किसानों के लिए शीतल पेयजल और छाया की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने कहा कि उपार्जित अनाज के सुरक्षित भंडारण और समय पर परिवहन (Lifting) की समुचित व्यवस्था की जाए ताकि कहीं भी अव्यवस्था उत्पन्न ना हो। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को इंतजार ना करना पड़े। इसके लिए उपार्जन केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में तोल कांटे व हम्माल की व्यवस्था हो।
        इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती सलोनी अग्रवाल सहित स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी एवं संबंधित विभागों के कर्मचारी उपस्थित थे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ7 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ7 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ1 day ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!