Connect with us

थांदला

पत्नी की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार
थांदला पुलिस ने 72 घंटे के भीतर सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी

Published

on



झाबुआ। झाबुआ पुलिस ने ग्राम सेमलपाड़ा में हुई वृद्ध महिला की हत्या के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक  के निर्देशन में थांदला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा किया।

घर के आंगन में मिला था महिला का शव

जानकारी के अनुसार दिनांक 08 मई 2026 को थाना थांदला पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सेमलपाड़ा में खीमाबाई पति दौला मईड़ा (उम्र 65 वर्ष) का शव उनके घर के आंगन में खाट पर पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की गई।

पीएम रिपोर्ट में सामने आई हत्या की पुष्टि

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा एसडीओपी थांदला एवं थाना प्रभारी को तत्काल जांच एवं कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जांच के दौरान डॉक्टरों के पैनल द्वारा दी गई शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में मृतका के शरीर पर गंभीर मारपीट के निशान पाए गए। रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि गहरे सदमे और चोटों के कारण महिला की मौत हुई।

पति-पत्नी के विवाद ने लिया खूनी रूप

पुलिस जांच एवं परिजनों तथा प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों में यह सामने आया कि घटना के एक दिन पहले 07 मई की शाम करीब 5 बजे से 7 बजे के बीच पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी पति दौला पिता सड़िया मईड़ा ने बांस के डंडे से पत्नी के मुंह, कंधे, कलाइयों एवं शरीर के अन्य संवेदनशील हिस्सों पर बेरहमी से हमला कर दिया।

पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा

थाना प्रभारी  के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। साक्ष्यों की पुष्टि होने पर आरोपी दौला पिता सड़िया मईड़ा निवासी सेमलपाड़ा के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है।

इन पुलिस अधिकारियों की रही सराहनीय भूमिका

पूरे मामले के खुलासे में थाना प्रभारी अशोक कनेश, उपनिरीक्षक राजाराम भगोरे, सहायक उपनिरीक्षक शैलेंद्र शुक्ला, प्रधान आरक्षक राजेंद्र रावत, आरक्षक अनिल परमार, राहुल जमरा, जितेश एवं अखिलेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों में भरोसा

घटना के बाद क्षेत्र में फैली सनसनी के बीच पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई कर आरोपी की गिरफ्तारी से ग्रामीणों में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। नवागत एसपी देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में जिले में अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई देखने को मिल रही है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!