Connect with us

झाबुआ

जिले में जल संकट के विरोध में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन आयोजित हुआ

Published

on

गोपाल कॉलोनी से राजगढ़ नाके तक हेडपंप की अर्थी निकाली गई

पीएचई कार्यालय परिसर में मटके फोड़कर धरना प्रदर्शन कर विरोध प्रकट किया

झाबुआ —- जिलेभर में लगातार हो रही जल की कमी फर्जी टंकी घोटाला नल-जल योजना में भ्रष्टाचार निर्माण की गई टंकियो में पी एच ई विभाग द्वारा की जा रही अनियमितताओ एवं ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में बंद पड़े हुए हेडपंपों की मरम्मत की मांग व अन्य जल संबंधी समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस द्वारा 13 मई को जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया
धरना प्रदर्शन के पूर्व कांग्रेस नेताओं द्वारा हेड पंप की अर्थी गोपाल कॉलोनी से राजगढ़ नाके तक निकाली गई कांग्रेस कार्यकर्ता राम नाम सत्य है भाजपा सरकार भ्रष्ट है , बिजली पानी दे ना सकी वह सरकार निकम्मी है जो सरकार निकम्मी है वह सरकार बदल नी है के नारों के साथ धरना स्थल पर पहुंचकर पीएचई कार्यालय परिसर में महिलाओं द्वारा मटके फोड़ कर विरोध प्रकट किया गया
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने कहा कि झाबुआ जिला आदिवासी बहुल जिला है जिसकी भौगोलिक स्थिति अन्य जिलों से विपरीत है भाजपा सरकार ने बगैर सोचे समझे नल जल योजना लागू की जिसकी कार्य योजना पूर्ण रूप से नहीं बनाई गई जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में किसी को भी योजना का फायदा नहीं पहुंचा है बल्कि भ्रष्टाचार का नंगा नाच ग्रामीण क्षेत्रों में टंकियां निर्माण कर खेला गया है जिसमें पानी की एक भी बूंद नहीं वही हेड पंप भी कई क्षेत्रों में बंद पड़े हुए हैं जिसका सुधारीकरण कार्य के प्रति पीएचई विभाग द्वारा उदासीनता बरती जा रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


विधायक डॉक्टर विक्रांत भूरिया ने कहा की भाजपा सरकार और पीएचई विभाग आदिवासियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है ऐसी प्रचंड गर्मी में ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के लिए त्राहि त्राहि मची हुई है नल जल योजना के नाम पर डिडोरा पीटने वाली सरकार जिसने भ्रष्टाचार की सारी हदें पार कर दी हे लगभग 800 टंकियो का निर्माण किया गया पानी का स्रोत नहीं होने से टंकिया पूरी खाली पड़ी हुई है कई जगह तो पाइपलाइन ही नहीं डली है और कागजों पर सब काम को कंप्लीट बताया जा रहा है आज क्षेत्र में लोग पानी के लिए दर-दर भटक रहे हैं हेडपंप बंद पड़े हैं उसकी मरम्मत के लिए कोई कार्य योजना नहीं बनाई गई हेडपंप संधारण सामग्री जीपीएस। वाहन की व्यवस्था भी नहीं है वही पी एच ई विभाग के अधिकारी ठेकेदारों की मिली भगत से चारों ओर भ्रष्टाचार किया जा रहा है और क्षेत्र की जनता पानी के लिए तरस रही है कांग्रेस पार्टी क्षेत्र में पानी की समस्याओं का समाधान चाहती है उसे शीघ्र पूर्ण करें अन्यथा कांग्रेस पार्टी को महा आंदोलन करने पर बाध्य होना पड़ेगा
धरना प्रदर्शन में थांदला विधायक वीर सिंह भूरिया
जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका पूर्व विधायक जेवियर मेडा वाल सिंह मेडा प्रदेश कांग्रेस महासचिव निर्मल मेहता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनल भाबर उपाध्यक्ष अकमल डामोर हेमचंद डामोर श्वेता गंगा मोहनिया प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता साबिर फिटवेल जितेंद्र सिंह राठौर रूप सिंह डामोर कालू सिंह नलवाया ललिता मुकेश मुनिया सुरेंद्र ग्रवाल लोकेंद्र बिलवाल कैलाश डामोर खून सिंह गुंडीया हीरालाल डाबी नटवर डोडियार नर्वेश अमलियार किलू भूरिया वसीम सैयद विशाल राठौर सुनीता अलावा शीला भूरिया रजनी चौहान बबलू कटारा सायरा बानो मालू डोडियार दीपू डोडियार ने भी आयोजित धरना प्रदर्शन में भागीदारी सुनिश्चित की धरना प्रदर्शन का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष यामीन शेख ने किया वही आभार प्रकट प्रवक्ता साबिर फिटवेल ने व्यक्त किया

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!