Connect with us

झाबुआ

Published

on

झाबुआ – Central Board of Secondary Education द्वारा सत्र 2025-26 की कक्षा 12वीं परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया, जिसमें Indore Public School Jhabua के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम आशा के अनुरूप रहा तथा विद्यार्थियों ने विभिन्न संकायों में बेहतर अंक अर्जित किए।
कक्षा 12वीं में प्रथम स्थान कला संकाय की छात्रा कुमारी फायजा खान ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर हासिल किया। द्वितीय स्थान पर कला संकाय की ही छात्रा कुमारी गौतमी सरन 87.4 प्रतिशत अंकों के साथ रहीं, जबकि तृतीय स्थान कुमारी प्रियांशी बामनिया ने 85.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्राप्त किया।
संकायवार प्रदर्शन में कला संकाय से कुमारी फायजा खान ने 95.6 प्रतिशत, विज्ञान संकाय से कुमारी कीर्ति प्रजापति ने 84.2 प्रतिशत तथा वाणिज्य संकाय से कुमारी सानवी जैन ने 81.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती दीप्ति सरन ने सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय को अपने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर गर्व है और आशा है कि छात्र भविष्य में भी इसी प्रकार विद्यालय एवं झाबुआ जिले का नाम रोशन करते रहेंगे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!