Connect with us

झाबुआ

पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री देवेंद्र पाटीदार द्वारा 8 लेन एक्सप्रेसवे एवं पुलिस चौकियों का भ्रमण

Published

on


*
              पुलिस अधीक्षक झाबुआ देवेंद्र पाटीदार द्वारा जिले में कानून व्यवस्था एवं यातायात सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु 8 लेन एक्सप्रेसवे का भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्होंने टोल नाका टिमरवानी पहुंचकर वहां के स्टाफ से चर्चा की तथा एक्सप्रेसवे पर उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।
               निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने थांदला पुलिस को 8 लेन हाईवे पर सतत निगरानी रखने, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं दुर्घटना रोकथाम हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही 8 लाइन हाईवे के माध्यम से होने वाली अवैध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने, संदिग्ध वाहनों की नियमित चेकिंग करने एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश भी प्रदान किए।
             भ्रमण के दौरान चौकी मदरानी, राम्भापुर एवं परवलिया का भी निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने चौकी स्टाफ से चर्चा कर क्षेत्र की कानून व्यवस्था, लंबित कार्यों एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश प्रदान किए।
            पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जिले में सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु लगातार निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग की जा रही है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 hours ago

जिला चिकित्सालय झाबुआ के चिकित्सकों ने बचाई मासूम की जिंदगी

झाबुआ3 hours ago

पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री देवेंद्र पाटीदार द्वारा 8 लेन एक्सप्रेसवे एवं पुलिस चौकियों का भ्रमण

DHAR20 hours ago

ग्राम पिपल्या में “क्षीर धारा ग्राम योजना” के तहत एक दिवसीय पशुधन शिविर संपन्न

झाबुआ20 hours ago

झाबुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बस स्टैंड की यातायात व्यवस्था में किया व्यापक सुधार; बेतरतीब खड़े वाहनों को हटवाकर कराया व्यवस्थित

झाबुआ2 days ago

पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री देवेंद्र पाटीदार ने थाना कल्याणपुरा, रायपुरिया और  चौकी झकनावदा का किया औचक निरीक्षण; जप्त वाहनों के निराकरण और सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को लेकर दिए कड़े निर्देश

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!