Connect with us

झाबुआ

पुरुषोत्तम मास में बहेगी भक्ति की सरिता,कल रविवार को होगा संगीतमय श्री सत्यनारायण कथा का आयोजन

Published

on



झाबुआ —- सनातन धर्म में भगवान विष्णु को समर्पित पवित्र पुरुषोत्तम मास को साधना,सेवा,दान और भक्ति का सर्वोत्तम काल माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस माह में किए गए जप, तप, व्रत, कथा-श्रवण और पूजन का अक्षय पुण्य प्राप्त होता है। इसी आध्यात्मिक महिमा को आत्मसात करते हुए श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज द्वारा पूरे श्रद्धा एवं उत्साह के साथ प्रतिदिन भगवान श्री सत्यनारायण जी का अभिषेक,कथा,आरती,तुलसी पूजन, सहस्त्रार्चन,भजन
-कीर्तन,हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड जैसे विविध धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में कल रविवार को राधा-कृष्ण मार्ग स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर प्रांगण में राजगढ़ के विद्वान कथावाचक पंडित सुनील शर्मा के मुखारविंद से संगीतमय श्री सत्यनारायण कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। श्रीमती कृष्णादेवी सोनी (जवड़ा) कमल ज्वेलर्स इस संगीतमय कथा की लाभार्थी रहेंगी ।भक्ति, संगीत और आध्यात्मिक ज्ञान से ओतप्रोत इस कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान विष्णु की महिमा तथा पुरुषोत्तम मास के महत्व का संदेश प्राप्त होगा। मंदिर में प्रतिदिन पंडित जैमिनी शुक्ला द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से लाभार्थी परिवारों के साथ भगवान का अभिषेक संपन्न कराया जा रहा है तो वहीं मंदिर के पुजारी पंडित प्रदीप भट्ट द्वारा प्रतिदिन आकर्षक एवं मनमोहक श्रृंगार से भक्तों को भगवान श्री के दिव्य दर्शन कराए जा रहे हैं। स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष चैतन्य कुमार सोनी (जवड़ा) ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से कथा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करने तथा आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया है। पुरुषोत्तम मास के इस पुण्य अवसर पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान न केवल श्रद्धालुओं की आस्था को सुदृढ़ कर रहे हैं, बल्कि समाज में धार्मिक संस्कार,आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक एकता का भी संदेश दे रहे हैं।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!