Connect with us

झाबुआ

हैंडपंप संधारण कार्य में  वाहन के फर्जी दस्तावेज का आरोप, पीएचई विभाग की भूमिका पर उठे सवाल

Published

on


झाबुआ। जिले में हैंडपंप संधारण कार्य से जुड़े राणापुर ब्लाक के ठेकेदार पर वाहन संबंधी फर्जी अनुबंध दस्तावेज प्रस्तुत करने का आरोप लगा है। आरोप है कि निविदा प्रक्रिया के बाद ठेकेदार द्वारा वाहन के अनुबंध दस्तावेज प्रस्तुत किए गए, अनियमितताएं हैं। इसके बावजूद संबंधित विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने से मामले को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा हैंडपंप संधारण कार्य ठेकेदार पद्धति से किया जा रहा है और इस हेतु सामग्री परिवहन हेतु ठेकेदार को वाहन भी उपलब्ध कराना है याने संपूर्ण कार्य परिवहन सहित हैं लेकिन राणापुर ब्लाक में हैंडपंप संधारण कार्य हेतु वाहन उपलब्धता के लिए जो दस्तावेज जमा किए गए हैं । वह पूर्ण रूप से गलत है इस प्रक्रिया में वाहन स्वामी कोई ओर है और अनुबंध संबंधी दस्तावेज किसी ओर का प्रस्तुत किया गया है जो गंभीर लापरवाही की श्रेणी में आता है और सबसे बड़ी बात यह वाहन आज तक संधारण कार्य हेतु नजर नहीं आए हैं वहीं यह वाहन किसी सड़क ठेकेदार के यहां पर काम में लगा हुआ है । मामले की जानकारी विभागीय अधिकारियों को होने के बावजूद जांच और कार्रवाई नहीं की जा रही है।
आरोप है कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग मामले को गंभीरता से लेने के बजाय अनदेखा कर रहा है, जिससे पारदर्शिता और निष्पक्षता पर प्रश्नचिह्न लग रहे हैं। शिकायतकर्ताओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
मेघनगर4 hours ago

रोटरी क्लब अपना मेघनगर की अधिकारिक यात्रा बनी सेवा और समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण

झाबुआ14 hours ago

हैंडपंप संधारण कार्य में  वाहन के फर्जी दस्तावेज का आरोप, पीएचई विभाग की भूमिका पर उठे सवाल

झाबुआ15 hours ago

हैंडपंप संधारण कार्य में  वाहन के फर्जी दस्तावेज का आरोप, पीएचई विभाग की भूमिका पर उठे सवाल

झाबुआ1 day ago

थांदला काकनवानी:8-लेन एक्सप्रेसवे पर अवैध घुसपैठ रोकने और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया औचक निरीक्षण.                                      

झाबुआ1 day ago

गुंदीपाड़ा घटना में कलेक्टर के निर्देशन पर लापरवाही बरतने वाले पटवारी एवं ग्राम सचिव निलंबित

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!