Connect with us

झाबुआ

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा नगर मंडल झाबुआ का वृक्षारोपण अभियान

Published

on


“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
झाबुआ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल झाबुआ द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नगर मंडल झाबुआ के प्रभारी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष लक्ष्मण नायक तथा नगर मंडल अध्यक्ष अंकुर पाठक के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष दौलत भावसार, पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, प्रदेश अजजा प्रशिक्षण प्रभारी कल्याण डामोर जिला महामंत्री विजय चौहान, जिला मंत्री दीपेश (बबलू) सकलेचा, जिला कार्यालय मंत्री मनोहर मोदी, सह कार्यालय प्रभारी रजनीश गामड़, पूर्व जिला मंत्री संगीता पलासिया, नगर महामंत्री राजेश थापा, नगर मंडल उपाध्यक्ष मितेश गादिया,किशोर भाबर युवा मोर्चा कार्यालय मंत्री मजे सिंह मखोदिया, एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज अरोरा, खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक शैलेष (बिट्टू) सिंगार, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रतिनिधि गणेश, शिक्षा प्रकोष्ठ के जयेंद्र बैरागी, मंजू पवार, शोभा, राकेश कटारा, इंजीनियर महेंद्र तिवारी पार्षद व लाखन सोलंकी पार्षद रेखा शर्मा, कार्तिक नीमा जीतेन्द्र पांचाल अमरश् अमरिश भावसार शान्ति वसूनिया पूर्व पार्षद व प्रतिपक्ष नेता जुवान सिंह गुंडियां चेतना चौहान मिडिया प्रभारी विजय वसूनिया अन्नू भाबर सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वृक्ष केवल प्रकृति की शोभा नहीं बढ़ाते, बल्कि मानव जीवन के अस्तित्व के लिए भी अनिवार्य हैं। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान भावनात्मक रूप से समाज को प्रकृति से जोड़ने का एक सराहनीय प्रयास है। सभी नागरिकों को इस अभियान से जुड़कर पौधारोपण एवं वृक्षों के संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने पौधों की नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए जन-जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। यह आयोजन पर्यावरण के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी और जनभागीदारी का प्रेरणादायी उदाहरण बना।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!