Connect with us

अलीराजपुर

9 जून को जिले में 81 हैंडपंपों का संधारण सहित क्लोरिनेशन एवं 17 कुओं का किया गया क्लोरीनेशन

Published

on

कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने पेयजल व्यवस्थाओं की समीक्षा की

आलीराजपुर, 10 जून 2026। जिले में पेयजल व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर द्वारा प्रतिदिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की जा रही है। समीक्षा के दौरान संबंधित विभागों को पेयजल संबंधी समस्याओं का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाते हैं। साथ ही पीएचई अधिकारी के माध्यम से प्रतिदिन पेयजल समस्याओं के समाधान की जानकारी भी प्राप्त की जाती है।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी श्री सुखराम मेडा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जानकारी देते हुए बताया कि 9 जून 2026 को जिले में कुल 81 हैंडपंपों का संधारण कार्य किया गया। इस दौरान 229 मीटर राइजर पाइप बदले गए। इसके अतिरिक्त इन 81 हैंडपंपों के संधारण कार्य के साथ इनका तथा 17 कुओं का क्लोरीनेशन का कार्य किया गया। विकासखंडवार किए गए कार्यों में आलीराजपुर विकासखंड में 17 हैंडपंपों का संधारण, 81 मीटर राइजर पाइप प्रतिस्थापन, 17 हैंडपंप एवं 4 कुओं का क्लोरीनेशन किया गया। जोबट विकासखंड में 12 हैंडपंपों का संधारण, 21 मीटर राइजर पाइप प्रतिस्थापन, 12 हैंडपंप एवं 3 कुओं का क्लोरीनेशन किया गया। सोंडवा विकासखंड में 18 हैंडपंप का संधारण कार्य एवं क्लोरिनेशन और  2 कुओं का क्लोरिनेशन किया गया। उदयगढ़ विकासखंड में 11 हैंडपंपों का संधारण, 19 मीटर राइजर पाइप प्रतिस्थापन, 11 हैंडपंप एवं 2 कुओं का क्लोरीनेशन किया गया। वहीं चन्द्रशेखर आजाद नगर विकासखंड में 10 हैंडपंपों का संधारण, 27 मीटर राइजर पाइप प्रतिस्थापन, 10 हैंडपंप एवं 2 कुओं का क्लोरीनेशन किया गया। कट्ठीवाड़ा में 13 हैंडपंप का संधारण कर क्लोरिनेशन एवं 57 राइजर पाइप प्रतिस्थापन और 4 कुओं का क्लोरिनेशन किया गया। आलीराजपुर विकासखंड में बेगडी जमरा फलिया, लक्ष्मणी पटेल फलिया,जोबट विकासखंड में किला जोबट काकरिया फलिया, छोटी खट्टाली में बारिया फलिया, चांदपुर में तीन ताड़ फलिया, सोंडवा विकासखंड अंतर्गत भोरदिया जाम फलिया, गुलवट नरगावा फलिया, वावी कोटवाल फलिया,भरवाडी फलिया, धोरट-बस स्टैंड फलिया , उमराली में स्कूल फलिया सहित अन्य स्थलों पर हैंडपंप संधारण एवं कुओं के क्लोरिनेशन का कार्य किया गया।

कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जिले में पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती संघमित्रा गौतम, अपर कलेक्टर श्री सोहन कनास, सभी अनुभागों के अनुविभागीय अधिकारी, जनपद  पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!