Connect with us

झाबुआ

झाबुआ -जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बने डॉ.एम.एल.चोपड़ा

Published

on

झाबुआ -मध्यप्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक आधार पर अधिकारियों के तबादलों के आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार डॉ. एम.एल.चोपड़ा,जो कि वर्तमान में पेटलावद, जिला झाबुआ में मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी (सीबीएमओ) के पद पर पदस्थ थे, उन्हें प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ), जिला झाबुआ के पद पर पदस्थ किया गया है। शासन के आदेश के अनुसार यह पदस्थापना तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी। डॉ.चोपड़ा के सीएमएचओ बनने से जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत प्रदेश के कई वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों के भी स्थानांतरण किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों को शीघ्र नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!