Connect with us

झाबुआ

भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर का झाबुआ में हुआ भव्य स्वागत…।।।।

Published

on

राजगढ़ नाका झाबुआ पर झाबुआ मंडल उपाध्यक्ष मितेश गादीया व अन्य कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत..।


झाबुआ। पूर्व विधायक थांदला कलसिंह भाबर को भाजपा के राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक स्तर से अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर 15 जनवरी, शुक्रवार को संपूर्ण जिले में अजजा मोर्च के नवीन प्रदेष अध्यक्ष श्री भाबर का जुलूस के रूप में भव्य स्वागत किया गया। यह जुलूस शुक्रवार देर शाम 7.30 बजे मेघनगर, फुलमाल होते हुए मेघनगर नाका पहुंचने पर यहां भी पूर्व विधायक श्री भाबर का जोरदार स्वागत किया गया। श्री भाबर द्वारा जगह-जगह प्रतिमाओं पर माल्यार्पण बाद जुलूस के रूप मंे शहर से होते हुए भाजपा जिला कार्यालय पहुंचने पर यहां स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।
जानकारी अनुसार अजजा मोर्च के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री भाबर के जुलूस के रूप में मेघनगर नाका पहुंचने पर सर्वप्रथम उनके द्वारा यहां तिराहे पर स्थापित राष्ट्रीय नेता एवं पूर्व सांसद स्व. दिलीपसिंह भूरिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर उनके साथ उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक, पूर्व विधायक झाबुआ शांतिलाल बिलवाल, पेटलावद सुश्री निर्मला भूरिया द्वारा भी स्व. भूरिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जुलूस में सम्मिलित होकर यह जुलूस दिलीप गेट, विजय स्तंभ तिराहा, हाईवे मार्ग से होते हुए राजगढ़ नाका पहुचंने पर यहां सभी ने भाजपा के जनक पं. दिनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया। बाद बस स्टेंड पर यात्री प्रतिक्षालय में स्थापित क्रांतिकारी टंट्या भील एवं फव्वारा चैक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर भी सभी ने माल्यार्पण कर जयघोष लगाएं।
भाजपा जिला कार्यालय पर हुआ जोरदार स्वागत
स्वागत जुलूस के भाजपा जिला कार्यालय पहुंचने पर यहां मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री भाबर, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री नायक, पूर्व विधायक श्री बिलवाल एवं सुश्री भूरिया ने पं. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण बाद अपने उद्बोधन मे अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री भाबर ने कहा कि उन्हें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मप्र अध्यक्ष द्वारा प्रदेश में जो इतनी बड़ी जिम्मेदारी एवं दायित्व सौंपा है, उसका वह जनहित में पूरी निष्ठा और लगनता के साथ निर्वहन करेगे। अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों के उत्थान और विकास के लिए वह निरंतर संघर्षशील रहेंगे। पार्टी में जो वरिष्ठ है, उनका सम्मान करते हुए संगठन को ओर अधिक मजबूती प्रदान करने में पूरा सहयोग प्रदान करेंगे। वर्तमान में केंद्र और मप्र में सत्तारूढ़ भाजपा की अजजा मोर्चा के लिए चलाने वाली योजनाओ का प्रदेश में उन तक शत‘-प्रतिशत लाभ पहुंचाना पहली प्राथमिकता रहेगी। इस अवसर पर अन्य अतिथियों में भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्वै विधायकगणो ने भी श्री भाबर को उक्त महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए पूरे जिले एवं विधानसभा क्षेत्रवासियों की ओर से शुभकामनाएं प्रेषित की।
यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहर सेठिया, भायजुमो जिलाध्यक्ष भानू भूरिया, भाजपा जिला महामंत्री प्रवीण सुराना, जिला कार्यालय मंत्री पं. महेन्द्रकुमार तिवारी, भाजपा मंडल झाबुआ के अध्यक्ष अंकुर पाठक, उपाध्यक्ष मितेश गादीया, महामंत्री पपीष पानेरी एवं जुवानसिंह गुंडिया, कार्यालय मंत्री राजेश मेहता, मीडिया प्रभारी पियंक तिवारी, सोसायटी अध्यक्ष सोमसिंह सोलंकी,, पूर्व महामंत्री हेमेन्द्र नाना राठौर, सांसद प्रतिनिधि मनोज अरोरा, भाजपा महिला मोर्चा जिला मंत्री सायरा खान, शोभा राकेश कटारा, शालिनी डामोर, रमिला निनामा, रतनी भगोर, पार्षद प्रीती पंचाल, अनिता चैहान आईटी सेल जिला संयोजक अर्पित कटकानी, भायजुमो जिला उपाध्यक्ष मांगीलाल भूरिया, रतनसिंह डावर, विजय नायर, भूपेश सिंगोड़ आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री प्रफूल्ल गादिया ने किया एवं आभार जिला महामंत्री श्यामा ताहेड़ ने माना।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ55 mins ago

हब के सप्ताह 14 अन्तर्गत् ’’स्वागतम् लक्ष्मी कार्यक्रम’’ को राज्य स्तर से मिली सराहना****आयुष्मान भारत दिवस मनाया गया

झाबुआ60 mins ago

कांग्रेस ने हमेशा भ्रमित ही किया:- डॉ.चिंतामणि मालवीय भाजपा हर वर्ष वर्ग की हितैषी:- प्रदीप उपाध्याय राहुल गांधी के आरक्षण विरोधी बयान पर भाजपा अजा मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

झाबुआ1 hour ago

सीएम हेल्पलाइन में अधिकाधिक शिकायतों का निराकरण संतुष्टि पूर्वक किया जाए कलेक्टर श्री बाथम ने समय सीमा पत्र की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

अलीराजपुर2 hours ago

अलीराजपुर – कलेक्टर अभय अरविंद बेडेकर ने ली बैठक , सीएम राईज स्कूल का कार्य तक समय सीमा में पूर्ण न होने पर संबंधित निर्माण एजेंसी पर वित्तीय जुर्माना एवं कार्य मे लापरवाही करने पर कार्यवाही की दी चेतावनी ।

झाबुआ4 hours ago

वस्तुतः इच्छाओं का निरोध करना ही तप है – अणुवत्स संयतमुनिजी

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!