Connect with us

झाबुआ

अग्रिम जमानत के बावजूद गिरफ्तारी का आरोप, पुलिस चौकी प्रभारी खवासा सहित तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ एसपी से शिकायत

Published

on


झाबुआ। जिले की पुलिस चौकी खवासा के पुलिसकर्मियों पर एक व्यक्ति ने गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को जनसुनवाई में शिकायत सौंपी है। शिकायतकर्ता अशोक झोडिया, निवासी ग्राम करंजपाड़ा (रन्नी) ने आरोप लगाया कि वर्ष 2025 के एक प्रकरण में उसे करीब सात माह पहले हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल चुकी थी, जिसकी प्रति पुलिस चौकी खवासा में जमा कराई गई थी। इसके बावजूद पुलिस ने न्यायालय को इसकी जानकारी नहीं दी, जिससे उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी हो गया ।
शिकायत में कहा गया है कि 29 जून 2026 को पुलिस द्वारा उसे चौकी बुलाया गया, जहां उसने अग्रिम जमानत का आदेश दिखाया। इसके बावजूद चौकी में पदस्थ पुलिसकर्मियों ने कथित रूप से कोर्ट के आदेश की अनदेखी करते हुए उससे ₹ 2,000 की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया तथा धमकाने का आरोप भी लगाया गया । आवेदन के अनुसार, शिकायतकर्ता को हथकड़ी लगाकर थाना थांदला ले जाया गया और बाद में न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय द्वारा हाईकोर्ट के आदेश का संज्ञान लेने के बाद उसे उसी स्थान पर छोड़ने के निर्देश दिए गए। शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि पूरे दिन उसे हथकड़ी लगाए रखा गया तथा भोजन और पानी तक नहीं दिया गया। उसने पुलिस की कथित बदसलूकी का वीडियो रिकॉर्डिंग होने का भी दावा किया है।
शिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि संबंधित पुलिसकर्मियों के विरुद्ध निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई की जाए तथा अनुसूचित जनजाति/अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण अधिनियम सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं में प्रकरण दर्ज किया जाए ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!