Connect with us

DHAR

सहकारिता से समृद्धि के तहत  प्रदेश का प्रथम सहकार समृद्धि सुपर बाजार धामनोद में प्रारंभ

Published

on

*

*10 लाख में सदस्य प्रदेश भर में सहकारिता से जुड़ेंगे- महेंद्र सिंह यादव*

*धार 3 जुलाई 2026।* सहकारिता से समृद्धि के स्वर्णिम 5 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश भर में चलाए जा रहे हैं सहकारी सप्ताह के अंतर्गत धामनोद में बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था बी पेक्स धामनोद के नवनिर्मित प्रदेश के प्रथम  सहकार समृद्धि सुपर बाजार का शुभारंभ आज हुआ मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास श्रीमती सावित्री जी ठाकुर एवं मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के प्रशासक श्री महेंद्र सिंह जी यादव तथा विशिष्ट अतिथि धर्मपुरी क्षेत्र के विधायक श्री कालू सिंह जी ठाकुर रहे।
       अतिथियों को सहकारी ध्वज से    सम्मान के साथ सभा स्थल लाया गया जहां अतिथियों द्वारा सहकार समृद्धि सुपर बाजार का लोकार्पण कर शुभारंभ किया उपायुक्त सहकारिता सुश्री वर्षा श्रीवास एवं सीसीबी बैंक महाप्रबंधक श्री के के रायकवार  अंकित परमार सोनिया लाड प्रशासक रमेश पेंढारकर ,संजय लुहाड़िया, भूपतसिंह चौहान वीरेंद्र कानूनगो नारायण चोयल हिम्मत चोहान जफरखान  अजय पाटीदार ने  स्वागत किया शब्दों से स्वागत के के रायकवार  महाप्रबंधक सी सी बी धार ने किया जिले में सहकारिता से समृद्धि के तहत हो रहे कार्यों की जानकारी व सुपर बाजार के संबंध उपायुक्त सहकारिता सुश्री वर्षा श्रीवास ने बताया विधायक महोदय द्वारा अपने उद्बोधन ने कहा कि मुझे गर्व है कि प्रदेश का पहला  सहकारी सुपर बाजार मेरे क्षेत्र में प्रारंभ हुआ ।
       केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर  द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि इस सुपर बाजार  में हर वस्तु बाजार से सस्ते दाम पर मिलेगी और किसान और उपभोक्ताओं को फायदा होगा पैसे और कई प्रकल्प धार जिले में केंद्र व राज्य सरकार की सहायता से प्रारंभ होंगे क्षेत्र में रेलवे लाइन बहुत जल्दी पूर्ण होने वाली है जिससे क्षेत्र के किसानों को रासायनिक खाद आदि की किल्लत नहीं होगी क्योंकि हमारे जिले में अभी रैक पॉइंट नहीं है रेलवे आने से वह कमी भी पूरी होगी अपेक्स बैंक के प्रशासक महेंद्र सिंह यादव द्वारा बताया गया कि मुझे गर्व है कि प्रदेश का पहला सहकारी सुपर बाजार मां नर्मदा के तट पर प्रारंभ हुआ और शुभारंभ करने का सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ उन्होंने बताया कि हमने प्रदेश में 10 लाख नए कृषक  सदस्यों को सहकारिता से जोड़ने का संकल्प लिया है जिसके तहत धामनोद क्षेत्र में 750 नए सदस्य बनाए गए यह हर्षि का विषय है किसान एवं सहकारिता के लिए जितना भी कार्य करना होगा हम करेंगे और इस सहकारी आंदोलन को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे पहले जहां 18% ब्याज पर किसानों को ऋण दिया जाता है आज जीरो प्रतिशत ब्याज है और अभी जो 9,  10 महीना में पैसा जमा करना पड़ता है आगामी समय में इसकी अवधि 1 वर्ष तक बढ़ाने की घोषणा मुख्यमंत्री  द्वारा कर दी गई है
    अंत में सभी अतिथियों को महाप्रबंधक एवं उपायुक्त  द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किए गए अतिथियों द्वारा संस्था परिसर में पौधारोपण भी किया गया कार्यक्रम का संचालन राजेश पारीक एवं आभार भूपत सिंह चौहान द्वारा व्यक्त किया गया

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ6 hours ago

साइबर जागरूकता अभियान “सेफ क्लिक 2.0” के तहत झाबुआ पुलिस का व्यापक जनजागरूकता अभियान जारी

DHAR7 hours ago

विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखने निकले कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना, शैक्षणिक व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार हेतु दिए निर्देश*

DHAR12 hours ago

सहकारिता से समृद्धि के तहत  प्रदेश का प्रथम सहकार समृद्धि सुपर बाजार धामनोद में प्रारंभ

झाबुआ4 days ago

अग्रिम जमानत के बावजूद गिरफ्तारी का आरोप, पुलिस चौकी प्रभारी खवासा सहित तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ एसपी से शिकायत

झाबुआ4 days ago

रोहित पांचाल की हत्या या सुसाइड.?संदिग्ध मौत मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, पीड़ित परिवार व पांचाल समाज ने जनसुनवाई में एसपी को आवेदन दिया

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!