Connect with us

थांदला

पीएम श्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुँचे एसडीएम भास्कर गाचले, शिक्षा की गुणवत्ता, स्मार्ट क्लास और कैरियर मार्गदर्शन पर दिया विशेष जोर

Published

on


थांदला(वत्सल आचार्य )
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भास्कर गाचले ने गुरुवार को पीएम श्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, थांदला का आकस्मिक निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक एवं आधारभूत व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्राचार्य सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने विद्यालय में नवीन शिक्षण सत्र के अंतर्गत छात्राओं के प्रवेश एवं नियमित उपस्थिति की जानकारी प्राचार्य से प्राप्त की। उन्होंने विद्यालय में संचालित कंप्यूटर लैब एवं स्मार्ट क्लास का निरीक्षण कर वहाँ चल रहे मरम्मत कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि छात्राओं को आधुनिक तकनीक आधारित शिक्षा का लाभ बिना किसी बाधा के मिल सके।

एसडीएम ने विद्यालय की लाइब्रेरी का भी अवलोकन किया और उसे अधिक व्यवस्थित, उपयोगी एवं छात्राओं के अध्ययन के अनुकूल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है, इसलिए इसकी व्यवस्थाएँ बेहतर होना आवश्यक है।

निरीक्षण के दौरान प्राचार्य ने जानकारी दी कि विद्यालय की लगभग 140 छात्राओं को शासन की योजना के अंतर्गत साइकिलों का वितरण किया जाना है, जिसके लिए पंजीयन की प्रक्रिया जारी है। इस पर एसडीएम भास्कर गाचले ने निर्देश दिए कि पंजीयन कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि सभी पात्र छात्राओं को समय पर साइकिलें उपलब्ध कराई जा सकें और उनकी शिक्षा प्रभावित न हो।

एसडीएम ने छात्राओं से संवाद कर उनके भविष्य के लक्ष्य, उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के संबंध में भी चर्चा की। उन्होंने छात्राओं को अपने लक्ष्य स्पष्ट रूप से निर्धारित कर निरंतर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही प्राचार्य को निर्देशित किया कि विद्यालय में नियमित रूप से कैरियर मार्गदर्शन सत्र आयोजित किए जाएँ तथा विशेषज्ञों एवं मार्गदर्शकों की व्यवस्था कर छात्राओं को विभिन्न शैक्षणिक एवं रोजगार के अवसरों की जानकारी उपलब्ध कराई जाए।

निरीक्षण के अंत में एसडीएम ने कहा कि पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, तकनीकी दक्षता और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव तैयार करना भी है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन से छात्राओं के हितों से जुड़े सभी कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्वक पूरा करने के निर्देश दिए।

एसडीएम भास्कर गाचले का यह निरीक्षण छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण, आधुनिक सुविधाएँ और प्रभावी कैरियर मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की दिशा में एक सकारात्मक एवं प्रेरणादायी पहल के रूप में देखा जा रहा है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!