Connect with us

झाबुआ

नर्मदा कावड़ यात्रा समिति व सनातनी परिवारों के सहयोग सोमवार को कावड़ यात्रा का आयोजन

Published

on

झाबुआ – श्रावण मास के चतुर्थ सावन सोमवार की कावड़ अति महत्वपूर्ण है क्योंकि सावन मास का यह आखिरी सोमवार है । जिन्हें कालसर्प दोष हैं उन्हें कावड़ उठाने का अति विशेष फल प्राप्त होता है। इस यात्रा का लाभ सभी सनातनी परिवारों को मिले ओर सभी इसका लाभ उठाए , इसी उद्देश्य के साथ नर्मदा कावड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है यह यात्रा देवझीरी से प्रारंभ होगी और मां नर्मदा के जल से भोलेनाथ का अभिषेक कर अपने कंधों पर कावड़ लेकर पदयात्रा करते हुए नगर के शिवालय पर जल अभिषेक कर स्वयंभू भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त कर अपने जीवन को धन्य बनाए


सोमवार को कावड़ यात्रा झाबुआ राजवाड़े से बस के द्वारा देवझिरी 7:00 बजे प्रस्थान करेगी आप यदि लेट हो जाते हैं तो 7:30 बजे उसके बाद 8:00 बजे भी वहां की व्यवस्था रहेगी और उसके बाद भी अगर आप लेट हो जाते हैं तो समिति से संपर्क करें । कावड़ यात्रा देवझिरी से ठीक 9:00 बजे नगर के लिए प्रस्थान करेगी 9:00 बजे के पहले आप किसी भी साधन से देवझिरी पहुंच सकते हैं  समिति का प्रयास है कि नगर के हर व्यक्ति को देवझिरी पहुंचाया  जाये और वहां से पैदल कावड़ यात्रा के रूप में पुनः नगर में नर्मदा जी का जल लेकआएयदि किसी भक्त के पास कावड़ की व्यवस्था हो तो ठीक है और यदि  कावड़ की व्यवस्था नहीं है तो आप वहां पर आकर समिति के सदस्यों को सो रुपए राशि जमा करवा कर कावड़ प्राप्त कर सकते हैंनर्मदा कावड़ यात्रा समिति का आप सभी नगर वासियों से निवेदन है समय का विशेष ध्यान रखें और सभी समय पर पधारे ताकि हम समय से हमारी कावड़ यात्रा प्रारंभ कर सके

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!