Connect with us

झाबुआ

श्रीकृष्ण पर्व में नृत्य नाटिका एवं भक्ति गायन की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ कार्यक्रम झाबुआ – । श्रीकृष्ण पाथेय न्यास, मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग के आयोजन एवं जिला प्रशासन झाबुआ के सहयोग से 04 सितम्बर को आजाद चौक पर “श्रीकृष्ण पर्व–श्रीकृष्ण आख्यान की कला अभिव्यक्तियां” कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया […]

Published

on

झाबुआ – । श्रीकृष्ण पाथेय न्यास, मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग के आयोजन एवं जिला प्रशासन झाबुआ के सहयोग से 04 सितम्बर को आजाद चौक पर “श्रीकृष्ण पर्व–श्रीकृष्ण आख्यान की कला अभिव्यक्तियां” कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्रीकृष्ण केन्द्रित नृत्य नाटिका एवं भक्ति गायन की मनमोहक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं एवं दर्शकों को भावविभोर कर दिया ।

महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में हमारी संस्कृति, परंपराओं एवं पर्वों को व्यापक स्वरूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमें अपने धर्म, संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति सजग रहकर आने वाली पीढ़ी को भी इनके महत्व से परिचित कराना और इन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करना चाहिए।

कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने कहा कि संस्कृति विभाग द्वारा प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। श्रीकृष्ण के जीवन एवं उनके आदर्शों से हमें अनेक प्रेरणाएं मिलती हैं। उन्होंने सभी को श्रीकृष्ण पर्व की शुभकामनाएं देते हुए जिले के विकास में सहभागिता का आह्वान किया।

जिलाध्यक्ष भानु भूरिया ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से आमजन को हमारे पर्वों, परंपराओं एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है।

कार्यक्रम में डॉ. गीता शर्मा एवं साथी, इंदौर द्वारा श्रीकृष्ण केन्द्रित नृत्य नाटिका तथा संजो बघेल एवं साथी, जबलपुर द्वारा भक्ति गायन की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने श्रीकृष्ण की लीलाओं एवं भक्ति भाव को जीवंत कर दिया। अतिथियों द्वारा कलाकारों का पुष्पमाला से अभिनंदन भी किया गया । इस दौरान जनप्रतिनिधिगण, पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार, अपर कलेक्टर सी एस सोलंकी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ  महेश मंडलोई एवं अन्य अधिकारी तथा आमजन उपस्थित रहे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!