झाबुआ – राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत किशोर-किशोरियों तक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी व्यवहार परिवर्तन और सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश वॉलन्ट्री हेल्थ एसोसिएशन द्वारा शनिवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में साथिया सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जतिन भार्गव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर, सरस्वती वंदना के साथ की गई । डा भार्गव ने किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक व मानसिक परिवर्तनों के संबंध में साथिया के माध्यम से किशोर किशोरियों को शिक्षा का महत्व बताया । इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जतिन भार्गव सर , संस्था प्रमुख मुकेश कुमार सिन्हा , जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ हेमेंद्र, डा सुमित डामोर जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजाराम खन्ना , संस्था प्रतिनिधि विजय कुमार यादव , परियोजना समन्वयक जयप्रकाश पटेल मौजूद रहे । संस्था प्रमुख मुकेश कुमार सिन्हा ने कार्यक्रम में पियर एजुकेटर मॉडल के अंतर्गत सभी साथिया व नोडल शिक्षकों की भूमिका और जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह साथिया किशोर-किशोरियों के बीच स्वास्थ्य, पोषण, मानसिक स्वास्थ्य और जीवन कौशल से जुड़ी जानकारियां साझा करेंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोरों में स्वस्थ आदतों को बढ़ावा देना और उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना है, ताकि वे स्वयं जागरूक होने के साथ-साथ समुदाय में भी स्वास्थ्य संदेश पहुंचा सकें, संस्था प्रतिनिधि विजय कुमार यादव द्वारा CEO सर को कैनोपी स्टाल के साथ कार्यक्रम की जानकारी दी गई । परियोजना समन्वयक जयप्रकाश पटेल द्वारा कार्यक्रम के एजेंडे अनुसार क्षमतावर्धन,सक्षम साथिया सशक्त समुदाय की जानकारी दी गई । चुनौतियों की आवाज के अन्तर्गत साथिया, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सरपंच द्वारा अपने अनुभव साझा किए गए व अपनी फील्ड की चुनौतियों को भी बताया गया । परामर्शदाता श्रीमती सपना शिंदे- सोनम सोनी द्वारा कार्यक्रम के उद्देश्य, प्राथमिकताओ के बारे में जानकारी दी गई । सभी उपस्थित अतिथियों ओर प्रतिभागियों को मनहित एप स्टाल करवाया गया व स्व मूल्यांकन किया गया । जस्ट आस्क चैट बोट की विस्तृत जानकारी भी दी गई। साथियाओ के द्वारा कार्यक्रम की व्यक्तिगत जानकारी दी गई । एक रोल प्ले के माध्यम समुदाय में की जा रही गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई । सम्मान समारोह में साथिया,परामर्शदाता, मास्टर ट्रेनर्स, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सरपंच,शिक्षक सभी को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया । साथ ही सभी साथिया, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सरपंच, सचिव को संस्था द्वारा सभी गिफ्ट भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में जिला समन्वयक प्रवीण यादव,सभी परामर्शदाता,सभी मास्टर ट्रेनर्स,जिले के चयनित साथिया, ग्राम के सचिव, सरपंच, आशा कार्यकर्ता,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थिति थे।
देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।