Connect with us

झाबुआ

मेट्रो एजुकेशन स्कूल मे कन्या पूजन के साथ गरबा आयोजन संपन्न

Published

on

नारी शक्ति के नौ रूप नवजीवन के प्रतीक, बचपन से ही विद्यार्थियों को नारी सम्मान के संस्कार देना जरूरी — भूषण भट्ट

थांदला (वत्सल आचार्य की रिपोर्ट) मेट्रो एजुकेशन एकेडमी में नवरात्रि के पावन अवसर पर कन्या पूजन के साथ गरबा रास का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पारंपरिक गरबा रास के माध्यम से भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

इस अवसर पर मेट्रो एजुकेशन एकेडमी के संचालक भूषण भट्ट ने नारी शक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नारी शक्ति के नौ रूप नवजीवन के प्रतीक हैं। नारी का सम्मान भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण पहचान है। विद्यार्थियों को बचपन से ही नारी सम्मान, संस्कार और सामाजिक मूल्यों की शिक्षा देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में सांस्कृतिक चेतना, श्रद्धा और सम्मान की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में कन्या पूजन कर बालिकाओं के प्रति सम्मान प्रकट किया गया। इसके पश्चात गरबा रास का आयोजन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने पारंपरिक उत्साह के साथ सहभागिता की। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और नारी शक्ति के महत्व से परिचित कराना रहा।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!