Connect with us

झाबुआ

निःस्वार्थभाव से काम करने पर हमें सफलता निश्चित मिलती है-कलेक्टर

Published

on

रोटरी क्लब मेघनगर द्वारा आयोजित प्रतिज्ञा रक्तदान महोत्सव में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक पहुंचे
झाबुआ, 4 जुलाई 2021। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता आज प्रातः रोटरी क्लब मेघनगर द्वारा आयोजित कार्यक्रम प्रतिज्ञा रक्तदान महोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे। यहां पर रोटरी क्लब अपना मेघनगर द्वारा कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक महोदय का पुष्प गुच्छ से अभिनंदन किया।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि जो भी काम हम निःस्वार्थभाव से करेगें। उसमें हमें सफलता अवश्य मिलती है। रक्तदान में कोई छोटा-बडा, अमीर-गरीब, पुरूष-महिला नहीं होता इससे मानवता एवं पीडित व्यक्ति को मदद मिलती है एवं उसे नवजीवन मिलता है। मानवता के लिये हमें रक्तदान करना चाहिये। बाइक्र्स के लिये मैं कहना चाहुंगा की रोड पर रक्त न बहाएं अपना रक्त अस्पताल में दान करें। रोटरी क्लब के चिन्ह में जो चक्र है वह हमें निरंतर काम करने की प्रेरणा देता है। पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रशासन को जब भी किसी सहायता/मदद की आवश्यकता होती है। तो हम रोटरी को याद करते है एवं रोटरी से हमें सहायता समय पर प्राप्त हो जाती है। रक्तदान में रक्दाता को यह मालुम ही नहीं होता है की उसका रक्त किसे चढ़ा है किसकी जान उसने बचाई है। इससे बडा और क्या दान हो सकता है। रोटरी क्लब अपना मेघनगर जिसमें मेघनगर के प्रति अपनत्व छुपा है। अपने शहर मेघनगर के लिये भी स्वच्छता कार्यक्रम भी आयोजित करे। कार्यक्रम में रोटरी क्लब द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पडवाल अस्पताल में रक्तदान कक्ष का भी अवलोकन किया।
इस दौरान मंच पर बीएमओ डाॅ. सेलेक्सी वर्मा, रोटरी असिस्टेंट गर्वनर डाॅ. रिंकु जोशी, रोटरी क्लब अध्यक्ष श्री निलेश भानपुरीया, रो. भरत मिस्त्री स्वास्थ्य चेयरमेन रोटरी मण्डल 3040, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री लक्ष्मीनारायण गर्ग, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री विकास डावर, मण्डल ब्लड डोनेशन कमेटी के चेयरमेन रो. श्री यंशवन्त भण्डारी, रो. सचिव श्री महेन्द्र सोलंकी, पूर्व मण्डलाध्यक्ष श्री अतुल गारगव एवं बडी संख्या में रोटरी क्लब के सदस्य, जिला भाजपा महिला मौर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती आरती भानपुरिया एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री विनोद बाफना द्वारा किया गया।
संदेश- दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी। जीतेगा झाबुआ, हारेगा कोरोना

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ4 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ8 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!