Connect with us

अपना MP

कलेक्टर ने झंडी दिखाकर किया वाहन को रवाना

Published

on

  • एजुकेट गर्ल्स संस्था 231 गांवों में 3432 राहत किटों का करेगी वितरण
    झाबुआ।
    कलेटोरेट परिसर में गुरुवार को कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर एजुकेट गर्ल्स संस्था द्वारा वितरित की जा रही राहत सामग्री से भरे वाहन को रवाना किया।
    कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने कहा कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए जरूरतमंद लोगों को राशन वितरण करने का कार्य संस्था कर रही है वो साधुवाद का कार्य है। जिला कार्यक्रम समन्वयक एलएन प्रजापति ने कहा कि एजुकेट गर्ल्स संस्था जिले में बालिका शिक्षा पर कार्य कर रही है। जो बच्चे शिक्षा से वंचित है, उन्हें मुख्य धारा में जोड़ने का कार्य कर रही है। संस्था के जिला प्रबंधक अभिषेक कुमार झा ने बताया कि बालिका शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रही गैर सरकारी संस्था एजुकेट गर्ल्स ने कोविड-19 की परिस्थितियों में झाबुआ के ग्रामीण क्षेत्रों में अहम भूमिका निभाई है। संस्था की सवयंसेवक टीम बालिका ने कोविड-19 से प्रभावित जरूरतमंदों को सेफ्टी किट, मास्क, सैनिटाइजर, सेनेटरी पैड व् राशन जैसी महत्वपुर्ण सामग्री उपलब्ध करवाई। बता दें कि संस्था द्वारा झाबुआ जिले के 231 गांवों में 3432 राहत किटों का वितरण अब तक किया जा चुका है। कार्यक्रम में संस्था के अयाज़ नाज़ी, अंकित वर्मा, योगेंद्र सिसोदिया, यश पंवार, भावेश सोलंकी, मनीष मकवाना, भुरसिंग, श्याम गोहरी आदि उपस्थित थे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 minute ago

विशेष राजस्व समाधान शिविर में कुल 380 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 296 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया

झाबुआ3 hours ago

एसडीएम थांदला ने समग्र ई केवायसी कैम्प का निरीक्षण किया*

झाबुआ3 hours ago

सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग ने वन अधिकार अधिनियम की समीक्षा बैठक ली*

झाबुआ5 hours ago

कलेक्टर नेहा मीना को लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए मिलेगा प्रधानमंत्री पुरस्कार-

झाबुआ6 hours ago

कलेक्टर द्वारा आगामी त्यौहारों/पर्वो के दौरान कानून व्यवस्था, सुरक्षा एवं साम्प्रदायिक स‌द्भाव की स्थिति को बनाये रखने के लिये भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया*

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!